पंजाब

Punjab Police ने मोटरसाइकिल चोर को किया काबू

40 Views
Punjab Police
Punjab Police

Punjab Police: समाना सीआईए स्टाफ पुलिस की तरफ से एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया गया है। जिसको आज मानयोग अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। Punjab Police

इस मौके पर पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव कुतबनपुर के टी-पॉइंट पर नाकेबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार से कागज मांगे तो उसने कागज न होने की बात कही और मौके पर पड़ताल की तो यह मोटरसाइकिल चोरी का निकला। पूछताछ करने के बाद कथित दोषी ने भी कहा कि यह मोटरसाइकिल पटियाला से चोरी किया गया है। उन्होंने बताया कि दोषी को मानयोग अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। जिसके बाद पूरी जांच पड़ताल की जाएगी कि दोषी ने और कौन-कौन सी जगह पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। दोषी सुखराम कॉलोनी पटियाला का रहने वाला था और अब हालआबाद गांव खानपुर गाड़िया में किराये पर रह रहा था। Punjab Police

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts