चंडीगढ़

Radish Side Effects: मुली के साथ भूल कर भी सेवन न करें यह चीजें

65 Views
Radish Side Effects
Radish Side Effects

Radish Side Effects: सर्दियों के मौसम में अक्सर हरी सब्जियां भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इस मौसम में सब्जियों के स्वाद का भी अलग मजा होता है। ऐसे में इन सब्जियों में सबसे खास है मूली। अक्सर ही लोगों के घर में मूली आम ही मिल जाती है। मुली एक ऐसी सब्जी है जिसको लोग अधिकतर तौर पर सलाद के रूप में सेवन करते हैं। लेकिन सर्दियों के मौसम में मूली के परोंठे के रूप में भी सेवन किया जाता है। मूली पोषक तत्व से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसमें विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन, कैल्शियम आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। Radish Side Effects

हालांकि सेहत के लिए फायदेमंद और स्वाद से भरपूर मूली आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकती है। जी हां कुछ ऐसे फूड्स है जिसको मूली के साथ सेवन करने से कई तरह के हमारे शरीर को नुकसान भी हो सकते हैं। अगर आयुर्वेद की मानी जाए तो मूली के साथ कुछ ऐसे ऐसी चीज हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको मूली के साथ ना खाने वाली चीजों के बारे में बताने की कोशिश करेंगे। बस अपने आर्टिकल पूरा पढ़ना है। Radish Side Effects

Radish Side Effects: करेला

करेला और मूली सर्दियों में बहुत खूब पाए जाते है। लेकिन आपको बता दे की करेला और मूली के साथ सेवन नहीं करना चाहिए यानी आप जब भी करेले की सब्जी खाते हैं तो उसको मूली के साथ बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। बेशक वह किसी भी रूप में हो। कहते हैं कि करेला और मूली में मौजूद नेचुरल तत्व शरीर में रिएक्ट करते हैं। जिससे सांस लेने में कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती है। खास करके यह प्रॉब्लम रात के समय काफी अधिक बढ़ जाती है। Radish Side Effects

दूध

मूली के सेवन करने पर यानी मूली किसी भी रूप से सेवन की जाए तो उसके तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि मूली हमारे शरीर को गर्माहट देती है और इसके सेवन करने के बाद दूध के सेवन करने से हमें पेट की समस्या हो सकती है। मुली के बाद दूध के सेवन करने के करने से हमें जलन, एसिडिटी और कई तरह की समस्या हो सकती है। इसलिए ध्यान रखें जब भी आप मूली का सेवन करें तो दूध को कम से कम 2 घंटे बाद ही सेवन करें। Radish Side Effects

चाय

मूली सेवन करने के बाद चाय का सेवन करना हमारे शरीर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। मूली खाने के बाद चाय के सेवन करने से एसिडिटी और कब्ज जैसी दिक्कत हो सकती है। क्योंकि मूली की तासीर ठंडी होती है और चाय की तासीर गर्म होती है।

संतरा

अक्सर ही देखा जाता है सर्दियों में संतरा और मूली बहुत खूब पाई जाती है। लेकिन मूली के साथ संतरा या मूली सेवन करने के बाद संतरा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन दोनों का कंबीनेशन किसी विषेले पदार्थ से कम नहीं माना जाता। इन दोनों के साथ सेवन करने से हमारे शरीर पेट से जुड़ी कई तरह की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts