चंडीगढ़

Palm Oil बन सकता है हार्ट प्रॉब्लम की वजह, चिप्स और बिस्कुट को करें अवॉयड

38 Views
Palm Oil Side Effects
Palm Oil Side Effects

Palm Oil Side Effects: आज के समय में गलत खान-पान होने के कारण कम उम्र में लोगों को दिल की बीमारियों से जूझ रहे हैं। जिसका कारण स्ट्रेस, नींद का कम आना, शरीरक कसरत ना करना और अनहेल्दी खान पान जैसी कई तरह की चीजों से हो सकता है। अगर आपने इन चीजों का ध्यान दे दिया तो यकीन मानिए दिल की समस्या होना ना होने के बराबर हो जाएगी। बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी आप बच सकते हैं। हालांकि आजकल लोग इतने व्यस्त हो चुके हैं की रेडी टू ईट और पैकेज फ्रूट्स का सबसे अधिक उपयोग कर रहे हैं। Palm Oil Side Effects

बेशक वह समय तो बचाते हैं लेकिन कंपनियों की तरफ से प्रोडक्ट्स में स्वाद लाने के लिए अधिक से अधिक केमिकल्स यूज़ किये जा रहे हैं। जो कि हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इनमें से सबसे अधिक उसे होने वाला है पाम आयल। जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको पाम आयल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बस आपने यह लेख पूरा पढ़ना है।

मशहूर डाइटिशियन का कहना है कि पाम आयल का उपयोग आज के समय में चॉकलेट, पेस्ट्री, चिप्स, केक, कुकीज, इंस्टेंट नूडल और इसके अलावा आइसक्रीम में भी बहुत बड़े लेवल पर पाम आयल का उपयोग हो रहा है। अगर आप भी पाम आयल से बचना चाहते हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका है इस फूड आइटम्स से दुरी बनाये। आज के समय में सबसे अधिक बच्चे पाम आयल युक्त चीजों का सबसे अधिक सेवन कर रहे है। इसके लगातार सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत जल्दी बढती है, जिससे कारण कम उम्र के लोगों को दिल का दौरा और कई तरह बीमारियों का शिकार हो रहे है।

Palm Oil Side Effects: पाम आयल से होने वाले नुकसान

शरीर में सूजन होना

पाम आयल युक्त प्रोडक्ट के लगातार सेवन करने से हमारे शरीर में सूजन को बढ़ावा दे सकता है। हमारे शरीर में सूजन होने से दिल की बीमारी और स्ट्रोक जैसे खतरे को बढ़ा सकता है। क्रॉनिक सूजन ब्लड वेसल को नुकसान पहुंचाने में सबसे अधिक हाथ पाम आयल का ही है। Palm Oil Side Effects

अनहेल्दी फैट से भरपूर

पाम तेल में 50 प्रतिशत से अधिक सैचुरेटेड फैट होता है। जो हमारे शरीर में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसमें से सबसे अधिक नुकसान हमारे दिल और दिमाग की नसों को नुकसान पहुंचता है। Palm Oil Side Effects

ब्लड लिपिड पर बुरा प्रभाव

पाम आयल का लगातार प्रयोग के कारण हमारे शरीर में एलडीएल खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी अधिक बढ़ जाता है जिसके कारण ट्राइग्लिराइड्स सहित और कई ब्लड लिपिड पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। ट्राइग्लिराइड्स का लेवल हाई होने पर हमारे शरीर के ब्लड वेसल्स सख्त होने लगते हैं जिससे हमारे खून का सरकुलेशन में दिक्कत आनी शुरू हो जाती है। जो दिल के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है और इसके साथ शरीर के अन्य ब्लड वेसल्स भी गड़बड़ाने से पाचन, थकान, कमजोरी जैसी समस्याओं भी होनी शुरू हो जाती हैं। Palm Oil Side Effects

लीवर की समस्या पैदा होना

लगातार पाम आयल युक्त प्रोडक्ट का सेवन करने से हमारे शरीर के लीवर को भी खतरा हो सकता है। क्योंकि लीवर को सैचुरेटेड फैट को डाइजेस्ट करने में जरूरत से अधिक काम करना पड़ता है। जिससे लीवर की कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती हैं और लिवर डैमेज तक हो सकता है। Palm Oil Side Effects

वजन का बढ़ना

पाम आयल से बनी चीजों का लगातार सेवन करने से हमारे शरीर में मोटापा आ सकता है और मोटापे के कारण कई तरह की बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं। जिससे दिल की बीमारी, डायबिटीज, ब्रेन स्ट्रोक और कैंसर होने की संभावना भी रहती है। Palm Oil Side Effects

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts