Raja Warring ने Amit Shah से की मांग, गैंगस्टर को पंजाब लाकर ट्रायल कराने की अपील
Sidhu Moosewala murder case में केंद्र सरकार से मांगी मदद, गेंगस्टर को तुरंत करे हवाले
चंडीगढ़, 14 मार्च 2026 (The State Headlines Team)। पंजाब कांग्रेस प्रधान Raja Warring ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के पंजाब दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। वडिंग ने अपने ट्वीट में कहा कि एक पंजाबी होने के नाते वह उनका स्वागत करते हैं, लेकिन साथ ही पंजाब के सामने खड़े गंभीर मुद्दों की ओर भी ध्यान दिलाना चाहते हैं।
Raja Warring ने कहा कि पंजाब इस समय “गैंगस्टर कल्चर” के गंभीर खतरे से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब का एक कुख्यात गैंगस्टर गुजरात की जेल में कैद के नाम पर विशेष मेहमाननवाजी पा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यही गैंगस्टर मशहूर पंजाबी गायक Sidhu Moosewala की हत्या का मास्टरमाइंड है।
Amit Shah को यह पता होना चाहिए कि पंजाब को इस समय क्या जरूरत : Raja Warring
अपने ट्वीट में वडिंग ने गृह मंत्री से अपील करते हुए कहा कि अगर वे पंजाब के लिए वास्तव में कुछ करना चाहते हैं तो उस गैंगस्टर को पंजाब लाकर यहां ट्रायल कराने की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास सभी संसाधन हैं और उसे यह पता होना चाहिए कि पंजाब को इस समय क्या जरूरत है।
वडिंग ने यह भी लिखा कि भले ही उनकी पार्टी Bharatiya Janata Party और केंद्र सरकार का रवैया पंजाब और पंजाबियत के प्रति कठोर रहा हो, लेकिन पंजाबी संस्कृति मेहमानों का स्वागत करना सिखाती है।
यह भी पढ़े :- Police War Room : कैसे गैंगस्टरों की साजिशों को पहले ही कर देता है नाकाम