पंजाब

Amit Shah कोटफत्ते से है क्या ?, जब वोह आ सकते है तो अरविंद केजरीवाल क्यो नही 

106 Views
Amit Shah's Punjab Visit: Bhagwant Mann's Statement
Amit Shah's Punjab Visit: Bhagwant Mann's Statement

मुख्यमंत्री भगवंत मान का Amit Shah पर जवाबी हमला

चंडीगढ़ 14 मार्च (The State Headlines)। Amit Shah “कोट फत्ते” से है क्या, वोह दिल्ली से नही है ? अगर उनके लीडर दिल्ली से आकर पंजाब में रैली कर सकते हैं या फिर समागम में भाग ले सकते हैं तो अरविंद केजरीवाल या फिर आम आदमी पार्टी के दिल्ली के लीडर पंजाब में क्यों नहीं आ सकते हैं ? जिस प्रकार वह नेशनल पार्टियां है तो उसी प्रकार आम आदमी पार्टी भी नेशनल पार्टी है।

नेशनल पार्टी के लीडर हमेशा ही राज्यों में जाते हैं और आम आदमी पार्टी के लीडर भी उसे तरीके से आते हैं परंतु हमारी पार्टी में इतना फर्क है कि हमारे दिल्ली के लीडर पंजाब में आकर धमकियां नहीं देकर जाते हैं जबकि कांग्रेस के राहुल गांधी तो सीधे ही पंजाब में अपने लीडरों को धमकियां देकर चले गए कि सुधर जाओ नहीं तो रिजर्व बिठा दिए जाओगे। यह शब्द हमला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

कांग्रेस से डेपुटेशन पर भाजपा में आये हुए है ज्यादातर लीडर

भगवंत मान ने यहां पर कहा कि सभी पार्टियों को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का पूरा अधिकार है परंतु अमित शाह यह जरूर बताएं कि पंजाब में वह 117 उम्मीदवार कहां से लेकर आएंगे क्योंकि जितने भी लीडर इस समय उनके साथ रैली के दौरान पहली कतार में बैठे थे वह सभी डेपुटेशन पर ही दिखाई दे रहे हैं।

पहली कतार में बैठे हुए सुनील जाखड़ की बात कर ली जाए या फिर मनप्रीत बादल की बात कर ली जाए या उसके अलावा जितने भी लीडर वहां बैठे थे उनमें से 90 फ़ीसदी लीडर तो कांग्रेस से आए हुए हैं। ऐसे में वह किस तरीके दावा ठोक सकते हैं कि पंजाब में वह 117 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हैं जबकि उनके पास उम्मीदवार ही नहीं है। 

यह भी पढ़े :- Raja Warring ने Amit Shah से की मांग, गैंगस्टर को पंजाब लाकर ट्रायल कराने की अपील

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts