पंजाब

Raja Wring ने बनाया OPS को हथियार, प्रदेश में करेंगे प्रचार

149 Views
Oplus_16908288

सरकारी कर्मचारियों को लुभाने की कोशिश शुरू

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की तरफ से अब पंजाब में ओल्ड पेंशन स्कीम को अपना अगला हथियार बनाने की कोशिश शुरू कर दी गई है क्योंकि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से ओल्ड पेंशन स्कीम को पंजाब में लागू करने का न सिर्फ भरोसा दिया गया था बल्कि इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था जबकि अभी तक पंजाब में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं हो सकी है दूसरी तरफ हिमाचल में कांग्रेस की सरकार की तरफ से ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कर दिया गया है। आप पंजाब में कर्मचारियों को लुभाने के लिए इस ओल्ड पेंशन स्कीम को कांग्रेस ने अपना हथियार बनाने का फैसला कर लिया है

इस ओल्ड पेंशन स्कीम को कांग्रेस ने अपना हथियार बनाने का फैसला कर लिया है जिसके चलते ही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा शनिवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम का जिक्र किया गया है। राजा वडिंग अगले सप्ताह हिमाचल में पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को लेकर जाएंगे और वहां पर हिमाचल के मुख्यमंत्री का मुख्य रूप से धन्यवाद किया जाएगा।

2027 की तैयारी में सरकारी कर्मचारी जरूरी

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग द्वारा आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को किए गए फोन से यह स्पष्ट कर दिया है कि 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से सरकारी कर्मचारियों को प्रमुखता से न सिर्फ लिया जाएगा बल्कि उनकी मांगों को लेकर उन्हें इस विधानसभा चुनाव के अभियान में शामिल भी किया जाएगा। जिसकी शुरुआत करते हुए ही ओल्ड पेंशन स्कीम को मुख्य हथियार बनाया जा रहा है क्योंकि पंजाब ही नहीं बल्कि देश के सरकारी कर्मचारियों कि यह सबसे बड़ी मांग है कि उन्हें ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाए।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts