लुधियाना चुनाव में बड़ी हार के पश्चात कांग्रेस पार्टी में इस्तीफा का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशू के इस्तीफा के पश्चात अब प्रगट सिंह और किक्की ढिल्लो की तरफ से भी अपना इस्तीफा भेज दिया गया है। इन दोनों लीडरों की तरफ से पार्टी के उप प्रधान की सीट से इस्तीफा दिया गया है।
इन इस्तीफ़े दौर के शुरू होने से साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी में जहां एक तरफ गुटबाज़ी ज्यादा बढ़ने के आसार हैं तो वहीं पर कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लुधियाना उपचुनाव की हार को कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही है जिस कारण कांग्रेस पार्टी में यह उथल पुथल शुरू हुई है।
Previous
फाइलों का निपटारा करने में की देरी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा – चीमा
Next
पंचायत सदस्य के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज