पंजाब

Road Accident: दवाई लेकर जा रहे को तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर

31 Views
Road Accident
Road Accident

दी स्टेट हेडलाइंस
समाना
Road Accident: समाना पातड़ा रोड पर स्थित गांव देदना के नजदीक दो कारों के बीच एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में बच्चे समेत 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इस एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही एसएसएफ पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे ज़ख्मियों को समाना के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया। Road Accident

इस मौके कार सवार कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने बच्चे की दवाई लेने के लिए समाना आया था और दवाई लेने के बाद जब समाना से घर जा रहा था कि गाँव देदना के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसके कारण मेरी पत्नी की टांग में फैक्चर हो गया और बच्चा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कुलविंदर सिंह ने बताया कि एसएसएफ पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर हम सभी को सरकारी अस्पताल में लेकर जाया गया। उसने कहा कि इस एक्सीडेंट में मेरी कार का भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts