पंजाब

Sheetal Angural का ड्रामा जारी, नहीं जारी किए सबूत

35 Views
sheetal angural Jalandhar
sheetal angural Jalandhar

जालंधर में चुनौती के चलते लगे गई थी Sheetal Angural की तरफ से स्टेज

चंडीगढ़।
जालंधर वेस्ट से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) का ड्रामा लगातार जारी है। शीतल अंगुराल की तरफ से किए गए अपने वायदे के अनुसार 4 तारीख को सबूत पेश करने की जगह मुख्यमंत्री भगवंत मान का इंतजार करने का बहाना लगाते हुए लगातार सबूत नहीं दिए जा रहे हैं। शीतल अंगुराल की तरफ से 2:00 बजे सबूत को पेश करना था परंतु 3:00 बजे तक भी Sheetal Angural ने सबूत पेश करने की जगह यह बोला कि वह कुछ देर मुख्यमंत्री भगवंत मान का इंतजार करना चाहते हैं और उन्होंने इसके 30 मिनट भी मांगे थे परंतु जब 30 मिनट खत्म हो गए तो उन्होंने फिर से बहाना लगाया कि वह अभी एक घंटा और इंतजार करना चाहते हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपनी स्पीच शुरू कर दी।

यहां पर यह समझ नहीं आ रही है कि अगर शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) के पास किसी तरह के सबूत है और वह सबूत पेश भी करना चाहते हैं तो वह किसका इंतजार कर रहे हैं। अगर वह मुख्यमंत्री भगवंत मान का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें इंतजार करने की क्या जरूरत है क्योंकि उन्होंने तो सबूत ही पेश करने हैं और वह सबूत जनता की कचहरी में पेश भी कर सकते हैं परंतु इसके बावजूद वह लगातार सबूत पेश करने की जगह बयान बाजी करने में ही लगे हुए हैं।

सबूत दिखाने से मुकर गये शीतल अंगुराल

मीडिया और आम लोगों के सामने सबूत पेश करने की जगह एक पेन ड्राइव को दिखाते हुए शीतल अंगुराल (Sheetal Angural) ने यह बोल दिया कि यह पेन ड्राइव  मुख्यमंत्री भगवंत मान को ही गिफ्ट के रूप में भेजेंगे। पेन ड्राइव को वह किसी अन्य को नहीं देंगे। जिससे यह साबित नहीं हो पाया कि उनके पास किसी तरह के सबूत है भी या नहीं।

स्टेज पर ही रोने लग पड़े शीतल अंगुराल

शीतल अंगुराल ने स्टेज पर ही रोते हुए कहा कि उसे पाकिस्तान तक से धमकी आ रही हैं। तो उन्हें गलत तरीके से बोला जा रहा है उनके बच्चों यहां तक की उसकी बेटी तक को निशाना बनाया जा रहा है जिस कारण वह काफी ज्यादा निराशा है कि आम आदमी पार्टी और इस कदर गिर गए हैं।

यह भी पढ़े :-

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts