पंजाब

Shiromani Akali Dal को लगा बड़ा झटका, कई यूथ अकाली नेता AAP में शामिल

55 Views
Shiromani Akali Dal
Shiromani Akali Dal

दी स्टेट हेडलाइंस
अमृतसर, 14 अक्टूबर
अमृतसर में अकाली दल (Shiromani Akali Dal) को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को अमृतसर के कई Youth Akali Dalयूथ अकाली नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। CM Bhagwant Mann ने सभी नेताओं को पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया और उनका Welcome किया।

Amritsar यूथ अकाली दल के सौरभ सेठ, नवजोत ग्रोवर और सागर मेहरा अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

यह खबर भी पढ़े :

Shiromani Akali Dal: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी युवा नेताओं को पार्टी में कराया शामिल, कहा – हमारी सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब के आम लोगों के लिए काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब समेत पूरे देश भर के लोग लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह आगामी नगर निकाय चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। Shiromani Akali Dal

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमण अरोड़ा, आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और जालंधर रूरल इंचार्ज स्टीवन कलेर मौजूद थे।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts