पंजाब

Election: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 10 कांग्रेसी पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल

22 Views
Election
Election

दी स्टेट हेडलाइंस
जालंधर, 14 अक्तुबर
नगर निकाय Election से पहले जालंधर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को जालंधर के 10 कांग्रेसी पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। CM Bhagwant Singh Mann ने सभी पार्षदों को पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया और स्वागत किया।

इस मौके पर Aam Adami Party के जालंधर से MP Sushil Kumar Rinku, कैबिनेट मंत्री Balkar Singh, विधायक रमण अरोड़ा, आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा और जालंधर रूरल इंचार्ज स्टीवन कलेर मौजूद थे।

जालंधर नॉर्थ से दीपक शारदा, ओम प्रकाश, देशराज जस्सल, बाल कृष्ण बाली, सुनील कुमार सोढ़ी, विजय भाटिया और दलविंदर कौर वहीं जालंधर सेंट्रल से समशेर खेरा, मनु वड़िंग और मनमोहन सिंह राजू पार्टी में शामिल हुए।

यह खबर भी पढ़े :

Election: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी पार्षदों को पार्टी में कराया शामिल, कहा – हमारी सरकार आम लोगों के लिए काम कर रही

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब के आम लोगों के लिए काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब समेत पूरे देश भर के लोग लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह आगामी नगर निकाय चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। Election

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts