पंजाब

Women Reservation पर समर्थन, परिसीमन पर केंद्र को घेरा

12 Views
Support on Women Reservation, Circle the Center on Delimitation - Malwinder Singh Kang
Support on Women Reservation, Circle the Center on Delimitation - Malwinder Singh Kang

मालविंदर कंग का संसद में बयान, तुरंत लागू करो Women Reservation

दिल्ली, 16 अप्रैल (The State Headlines)। आम आदमी पार्टी (AAP) के आनंदपुर साहिब से सांसद मालविंदर सिंह कंग ने संसद में Women Reservation और परिसीमन के मुद्दे पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द लागू किया जाए।

कंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी महिला आरक्षण के पक्ष में हैं और इसे जल्द लागू करने की वकालत करते हैं।

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कंग ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की सीख हमें गुरु परंपरा से मिली है। उन्होंने कहा कि जब देश में सती प्रथा प्रचलित थी, तब गुरु रामदास जी और गुरु अर्जन देव जी ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी।

कई विकसित देशों में महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं

कंग ने यह भी कहा कि जब कई विकसित देशों में महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं था, तब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 1920 में ही महिलाओं को वोट का अधिकार दे दिया था।

परिसीमन के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कंग ने कहा कि इसके जरिए पंजाब जैसे छोटे राज्यों की राजनीतिक नुमाइंदगी को कम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पंजाब ने कम आबादी के बावजूद सबसे ज्यादा बलिदान दिए, लेकिन राजनीतिक प्रतिनिधित्व में लगातार कमी आई है।

कंग ने कहा कि भारत राज्यों का एक संघ है और जब केंद्र सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण की अपील की थी, तब पंजाब ने इसका पालन किया। अब उसी के आधार पर सीटों में कटौती करना राज्यों के साथ अन्याय है।

अपने संबोधन के अंत में कंग ने कहा कि केंद्र सरकार को महिला आरक्षण कानून को तुरंत लागू करना चाहिए, लेकिन परिसीमन के नाम पर संघीय ढांचे और राज्यों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़े :- Hoshiarpur के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts