छोटे गटर की ईंटें, बड़े गटर में फिट हो गईं, क्या बोल गये Dharamvir gandhi
Dharamvir gandhi बोले, इसमें कोई अचंभा या हैरानी नहीं
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (सुनील कुमार)। पटियाला से सांसद Dharamvir Gandhi ने आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद तीखा बयान दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “छोटे गटर की ईंटें, बड़े गटर में फिट हो गई हैं। इसमें कोई अचंभा या हैरानी नहीं है।
उनके इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में इस टिप्पणी को दलबदल करने वाले नेताओं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों पर सीधा हमला माना जा रहा है।
हालांकि धर्मवीर गांधी ने अपने बयान में किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन सियासी विश्लेषकों का मानना है कि उन्होंने AAP को “छोटा गटर” और BJP को “बड़ा गटर” कहकर निशाना साधा है। जबकि AAP को छोड़ने वाले सांसदों को ऐसी गंदी ईंटें बोला गया है।
AAP के 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। इस घटनाक्रम ने दलबदल और सियासी नैतिकता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
धर्मवीर गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंजाब में AAP और BJP के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है। दलबदल, केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई और आरोप-प्रत्यारोप के बीच सियासी माहौल और गर्म हो गया है।
कुल मिलाकर, इस बयान ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में जुबानी जंग और तेज होने वाली है।
यह भी पढ़े :- भाजपा लोकतंत्र पर हमला कर रही: Harpal Cheema का बड़ा आरोप