पंजाब

बेअदबी कानून के बाद मुझे खत्म करने की साजिश : Bhagwant Singh Maan

7 Views
Conspiracy to eliminate me after sacrilegious law says Bhagwant Singh Maan
Conspiracy to eliminate me after sacrilegious law says Bhagwant Singh Maan

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Maan का बड़ा हमला, बेअदबी कानून बनाने से कुछ लोग बोख्लाहत में

चंडीगढ़, 25 अप्रैल (ध्रुव)। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Maan ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि बेअदबी विरोधी कानून बनने के बाद से भाजपा उन्हें कमजोर करने और खत्म करने की साजिशें रच रही है।

Bhagwant Singh Maan ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में सियासी जमीन न होने के कारण आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं को डराने-धमकाने और खरीदने की कोशिश कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा को एक स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जब से ‘बेअदबी’ के खिलाफ सख्त कानून बनाए गए हैं, भाजपा की बेचैनी स्पष्ट दिखाई दे रही है, क्योंकि भाजपा पंजाब की भावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर पंजाब सरकार की निर्णायक कार्रवाई को स्वीकार नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा, जिसे पंजाब ने बार-बार नकारा है, सूबे और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रति बदले की भावना और दुश्मनी वाला रवैया अपनाकर डराने-धमकाने, लालच देने और दल-बदल के प्रयासों के जरिए भ्रष्टाचार मुक्त आप सरकार को कमजोर करने की लगातार कोशिश कर रही है।

आज चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के समझदार और स्वाभिमानी लोग उन गद्दारों को कभी माफ नहीं करेंगे, जिन्होंने अपने निजी हितों के लिए उनकी पीठ में छुरा घोंपा। पंजाबी कभी भी विश्वासघात करने वालों को नहीं भूलते और जिन्होंने भी उन्हें धोखा देने की सोची, वे लोग राजनीति से लुप्त हो गए। कमालू, मानशाहिया और अन्य ऐसे कई नेताओं ने जब भी पंजाब के लोगों से धोखा किया, तो लोगों ने उनका ऐसा सफाया किया कि वे आज यादों से भी मिट गए हैं।

भाजपा का असली नाम ‘कड्डे छड्डे पार्टी

मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Maan ने कहा कि कई नेताओं को तो बिना किसी ठोस योगदान के पद हासिल हुए, लेकिन बाद में उन्होंने अपने निजी फायदों के लिए अपनी मूल पार्टी को धोखा देना चुना। भाजपा का असली नाम ‘कड्डे छड्डे पार्टी’ है, क्योंकि यह अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ का उपयोग दूसरी पार्टियों के दागी नेताओं को साफ करने के लिए करती है। भाजपा चाहे कितने भी ढंग-तरीकों से कितने भी नेताओं को अपने पाले में ले ले, लेकिन पंजाब विरोधी मानसिकता के कारण पंजाब में उसका कोई आधार नहीं बन सकता।

पंजाब को कमजोर करने की योजनाबद्ध कोशिश का पर्दाफाश करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा पंजाब की दुश्मन है, जिसने ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ), राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) फंड और अन्य योजनाओं के तहत सूबे के फंडों के हिस्से को रोक रखा है, जिससे सूबे के विकास कार्यों में बाधा पैदा हो रही है। पंजाब में कोई आधार न होने के कारण, भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के उपयोग के जरिए हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। पंजाब और पंजाबी ऐसी घटिया चालों का कड़ा विरोध करेंगे और गद्दारों को अच्छी तरह सबक सिखाएंगे।

यह भी पढ़े :- छोटे गटर की ईंटें, बड़े गटर में फिट हो गईं, क्या बोल गये Dharamvir gandhi

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts