पंजाब

नंगल डैम पर हो सकता है आज बड़ा हंगामा

By
35 Views

नंगल दम पर कुछ ही देर में बड़ा हंगामा हो सकता है क्योंकि बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी चंडीगढ़ से नंगल डैम के लिए रवाना हो चुके हैं। मनोज त्रिपाठी की तरफ से अपनी निगरानी में हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के लिए नांगल डैम के गेट को खोला जा सकता है। बीबीएमबी के चेयरमैन द्वारा लिए गए अचानक इस फैसले को लेकर पंजाब सरकार काफी ज्यादा सख्त नाराज हो गई है क्योंकि अभी कल ही फैसला आया है तो ऐसे में आज पंजाब सरकार की तरफ से बीबीएमबी के पास पहुंच की जा सकती थी उससे पहले ही चेयरमैन मनोज त्रिपाठी का खुद नंगल डैम की तरफ रवाना होना पंजाब सरकार के गले से नहीं उतर रहा है।

मनोज त्रिपाठी द्वारा नांगल डैम की तरफ रवाना होने के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी एडवोकेट जनरल को साथ में लेकर नांगल डैम की तरफ अपनी गाड़ियों का रुख मोड़ लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने टीम के साथ नंगल दम पर पहुंच जाएंगे। ।

Share this story:

About

Author at The State Headlines.

View all posts