पंजाब

दशकों तक याद रखी जाएगी ‘आप’ सरकार की यह उपलब्धि: बेअदबी कानून लागू कर पंजाब का जीता दिल

72 Views
Won Punjab's Heart by Enforcing the Sacrilege Law
Won Punjab's Heart by Enforcing the Sacrilege Law

भगवंत मान सरकार की अभी तक की सभी बड़ी जीत, दशकों तक रखा जायेगा याद

चंडीगढ़, 19 अप्रैल (ध्रुव)। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के एक ऐतिहासिक कदम ने लंबे समय से लंबित बेअदबी कानून को लागू करवा दिया है। यह इस सरकार की अभी तक की सबसे बड़ी उपलब्धी मानी जा सकती है और इसको दशको तक याद रखा जायेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यह फैसला राज्य की राजनीति और सामाजिक भावना दोनों में मील का पत्थर माना जा रहा है।

बैसाखी के पावन अवसर पर 13 अप्रैल को पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक, 2026’ को पारित किया था। अब राज्यपाल द्वारा इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं, जिसके बाद यह कानून लागू होने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। सरकार अब इस कानून को पूरी तरह लागू करने के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी।

इस नए कानून के तहत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों के लिए अत्यंत कड़े प्रावधान किए गए हैं। दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास (मृत्यु तक जेल) और 5 लाख से 25 लाख रुपये तक के भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

सबसे अहम बात यह है कि इस अपराध को गैर-जमानती और संज्ञेय श्रेणी में रखा गया है। पुलिस को बिना नोटिस के गिरफ्तारी का अधिकार होगा और आरोपियों को आसानी से जमानत नहीं मिलेगी। इसके अलावा, यदि कोई मानसिक रोगी इस तरह की घटना में शामिल पाया जाता है, तो उसके अभिभावक (गार्जियन) को भी सजा देने का प्रावधान रखा गया है।

लंबे समय से पंजाब में बेअदबी के मामलों को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी रही है। ऐसे में इस कानून का लागू होना न सिर्फ एक राजनीतिक उपलब्धि है, बल्कि धार्मिक भावनाओं के सम्मान की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

क्यों खास है यह कानून

  • दशकों से लंबित मुद्दे का समाधान
  • धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील विषय
  • सर्वसम्मति से विधानसभा में पास

कब और कैसे हुआ पास

  • 📅 13 अप्रैल (बैसाखी) को विधानसभा में पारित
  • 👤 मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में फैसला
  • 🏛️ सभी दलों ने किया समर्थन

कानून के सख्त प्रावधान

  • ⚖️ आजीवन कारावास (मृत्यु तक जेल)
  • 💰 5 लाख से 25 लाख रुपये तक जुर्माना
  • 🚫 जमानत नहीं मिलेगी (गैर-जमानती अपराध)
  • 👮 पुलिस बिना नोटिस के कर सकती है गिरफ्तारी

जनता पर प्रभाव

  • ✔️ धार्मिक भावनाओं को मिलेगा संरक्षण
  • ✔️ बेअदबी मामलों पर लगेगी रोक
  • ✔️ कानून व्यवस्था में मजबूती

राजनीतिक महत्व

  • ‘आप’ सरकार की बड़ी उपलब्धि
  • पंजाब में मजबूत संदेश
  • लंबे समय से उठ रही मांग पूरी

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री Bhagwant Mann आज से नीदरलैंड के दौरे पर

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts