वैश्विक कंपनियों को पंजाब में निवेश का न्योता : Bhagwant Mann
चंडीगढ़, 18 अप्रैल (ध्रुव)। पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से Bhagwant Mann आज नीदरलैंड के दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, आईटी, फार्मास्यूटिकल्स और स्टील जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के नए अवसर तलाशेंगे।
मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कहा कि पंजाब सरकार का विजन स्पष्ट है—नीति स्थिरता, तेज फैसले और निवेशकों के भरोसे का सम्मान करते हुए राज्य को वैश्विक स्तर पर उद्योगों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाना।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारा विजन पूरी तरह स्पष्ट है, जो नीति स्थिरता, तेजी से फैसले लेने और निवेशकों के समय व भरोसे का सम्मान करने वाली शासन व्यवस्था प्रदान करके पंजाब को विश्व स्तर पर उद्योग के लिए प्राथमिकता वाला स्थान बनाने पर केंद्रित है।
भगवंत मान का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नीदरलैंड भारत के लिए सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक है और कई डच कंपनियां पहले से ही पंजाब में अपना कारोबार चला रही हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले अक्टूबर-2023 में विविधा इंडस्ट्रियल पार्क, राजपुरा में डी ह्यूस फैक्टरी का शिलान्यास किया था। इसी प्रकार आलू की फसल के लिए इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहले ही राज्य में सफलतापूर्वक काम कर रहा है, जो पंजाब और नीदरलैंड के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।
किन सेक्टरों पर रहेगा फोकस
- फूड प्रोसेसिंग
- लॉजिस्टिक्स
- अलॉयज एंड स्टील
- फार्मास्यूटिकल्स
- सूचना प्रौद्योगिकी (IT)
मुख्यमंत्री इन क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े उद्योग समूहों और संस्थाओं से मुलाकात करेंगे।
पंजाब को निवेश हब बनाने की तैयारी : Bhagwant Mann
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पंजाब की प्रमुख खूबियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा, जिनमें शामिल हैं:
- NCR और बंदरगाहों से बेहतर कनेक्टिविटी
- मजबूत औद्योगिक क्लस्टर
- निर्बाध बिजली आपूर्ति
- कुशल कार्यबल
- प्रगतिशील नीतियां
सुधारों पर भी रहेगा जोर
पंजाब सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक सुधारों को भी निवेशकों के सामने रखा जाएगा, जैसे:
- 173 कारोबार सेवाएं ऑनलाइन
- ऑटो-डीम्ड मंजूरी
- पैन आधारित बिजनेस पहचान
- पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट में संशोधन
- फास्टट्रैक सिंगल विंडो सिस्टम
यह भी पढ़े :- पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी : Harbhajan ETO