चंडीगढ़

गर्मी में दे ठंडक का एहसास यह खाना

79 Views
Garmi ke Mausam me Kya Khana Chahiye
Garmi ke Mausam me Kya Khana Chahiye

Garmi ke Mausam me Kya Khana Chahiye: जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, उसके साथ तेज धूप और हीट स्ट्रोक का खतरा भी आ जाता है। जिस कारण से लोगों को काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें से डिहाईड्रेशन, लू लगना, त्वचा रोग आदि मुख्य हैं। और इन समस्याओं पर व्यक्ति का खान पान बहुत ज्यादा असर डाल सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में हर व्यक्ति को अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखना चाहिए।

हमें अपनी रोजाना डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जिनकी तासीर ठंडी हो और वह हमारे शरीर में वह पानी की कमी न होने दे, जिसके कारण से मुख्य तौर पर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। इसके अतिरिक्त गर्मी के मौसम अनेकों तरह के फल और सब्जियां बाजार जैसे कि आम, तरबूज, खीरा, खरबूजा, मोसंबी, दही, नारियल पानी आदि पाए जाते हैं। परंतु हर चीज का सेवन एक नियमित मात्रा में ही शरीर के लिए गुणकारी हो सकता है।

इसलिए किसी भी चीज का प्रयोग करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरीके से जाने की वह आपके शरीर के लिए फायदेमंद है भी या नहीं। इसके साथ-साथ एलर्जिक लोगों को उन सब्जियों और फलों से दूर रहना चाहिए जिसके सेवन से उन्हें इचिंग की समस्या आती हो। आज इस आर्टिकल में हम उन खाने की चीजों के बारे में बताएंगे जो गर्मी के मौसम में व्यक्ति के शरीर को ठंडक देने और स्वस्थ रख सकता है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ध्यान से पढ़े।

Garmi ke Mausam me Kya Khana Chahiye: खीरा

गर्मी के मौसम में खीरे का सेवन व्यक्ति के शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और पानी की मात्रा शरीर को ठंडक पहुंचाने और तरोताजा रखने में बहुत ज्यादा सहायक बनता है। इसके अतिरिक्त इसमें जो ईरेपसिन् नामक एंजाइम्स होते हैं वह हमारे आंतों के रास्ते को काफी स्वस्थ कर देते हैं, जिससे हमारे शरीर की जो पाचन क्रिया है वह सही रहती है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति पाचन क्रिया की समस्याओं से पीड़ित है या गर्मी के मौसम में अपने शरीर को स्वास्थ्य वर्धक रखना चाहता है तो वह खीरे का सेवन अपनी रोजाना डाइट में सलाद, सूप या रायते के रूप में कर सकता है। इसका सेवन हर तरीके से ही शरीर को फायदा पहुंचाने की समर्थता रखता है।

मोसंबी

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि मोसंबी विटामिन सी, आयरन, जिंक का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। यदि व्यक्ति इस गर्मी के मौसम में इसका सेवन करता है तो यह शरीर को पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी से बचाने में बहुत ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, परंतु इसके साथ इसमें औषधिक गुण भी बहुत है। इसका नियमित सेवन हमारे शरीर में पाचन और मल त्याग की क्रियाओं को ठीक करने में बहुत फायदा पहुंचा सकता है।

इसके अतिरिक्त यदि किसी व्यक्ति को सूर्य की पराबैंगनी किरणों से हुई टैनिंग को कम करना है या चेहरे से जुड़ी अन्य समस्या जैसे की कील, मुंहासे, दाग धब्बे आदि से छुटकारा पाना है तो भी मौसंबी का सेवन काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए व्यक्ति मौसंबी के रस को निकाल कर उसमें थोड़ा नमक और चीनी डालकर गर्मियों में पी सकता है। जिससे बहुत ही अच्छे रिजल्ट्स व्यक्ति को देखने को मिल सकते हैं। Garmi ke Mausam me Kya Khana Chahiye

आम

आम एक ऐसा फल है जो गर्मी के मौसम में हर किसी की पसंद होता है और बाजार में यह अलग-अलग तरह का मौजूद होता है। इसका सेवन 2 तरीकों से किया जा सकता है कच्चा भी और पके हुए आम का भी। आम में विटामिन ए, सी, ई बहुत ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं, जिसके कारण यह हमारे शरीर को एनर्जी देने में बहुत ही बड़ा रोल अदा कर सकते हैं। इसलिए यदि कोई व्यक्ति अपने रोजाना डाइट में आम का सेवन करता है तो इससे उसके शरीर में ठंडक भी पहुंचेगी और उसकी एनर्जी भी बूस्ट रहेगी, जिसके कारण वह ज्यादा से ज्यादा काम कर पाएगा।

इसका सेवन व्यक्ति मैंगो स्मूदी, मैंगो ड्रिंक, मैंगो मिल्कशेक बनाकर भी कर सकता है। परंतु इसका सेवन करते समय इसकी मात्रा का ध्यान रखना आवश्यक होता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है जो व्यक्ति के इसे ज्यादा सेवन करने से पेट के लिए कभी-कभी समस्याएं भी खड़ी कर सकता है। Garmi ke Mausam me Kya Khana Chahiye

तरबूज

मिली जानकारी के अनुसार पता चलता है कि तरबूज में पानी की मात्रा 90% से भी ऊपर होती है, जिसके कारण यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। यही कारण है कि इसका सेवन गर्मियों के मौसम में ज्यादा किया जाता है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, परंतु इसके औषधिक गुण हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ इसे मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर, आंखों की समस्या, गठिया आदि की समस्याओं से दूर रखने में भी काफी कारगर साबित हो सकता है। जिसके पीछे कारण यह है कि इसमें विटामिन ए, सी, एंटीऑक्साइडेंट तत्व बहुत ज्यादा मौजूद होते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन आवश्यक रूप से करना चाहिए। Garmi ke Mausam me Kya Khana Chahiye

छाछ

छाछ दूध, दही और पानी से तैयार करने होने वाली एक ड्रिंक होती है, जो हमारे शरीर में से पसीना, थकावट, मांसपेशियों की अकड़न, सर दर्द की समस्या को दूर करने में बहुत ज्यादा फायदा कर सकता है। जिसके पीछे कारण यह है कि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और प्रोबायोटिक तत्व बहुत भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति मसालेदार भोजन और गर्मी के कारण पेट की समस्याओं जैसे की गैस, बदहजमी आदि से पीड़ित है तो भी छाछ का प्रयोग उसके लिए काफी ज्यादा गुणकारी हो सकता है।

इसलिए हर व्यक्ति को गर्मी के मौसम में रोजाना कोई भी दूसरे कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने की जगह छाछ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके एक गिलास के सेवन से व्यक्ति को तुरंत हाइड्रेटेड महसूस होता है और उसके शरीर में पानी की कमी भी पूरी हो जाती है। जो कि उसके त्वचा संबंधी रोगों को दूर करने में भी बहुत सहायक बन सकता है। Garmi ke Mausam me Kya Khana Chahiye

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात भी कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts