पंजाब

Aam Aadmi Party का प्रधान होगा गिरफ्तार

50 Views
Aam Aadmi Party
Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party के जिला युवा वर्किंग प्रधान पर 12वीं क्लास के फर्जी प्रमाण पत्र इस्तेमाल करने पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में गिरफ्तारी अभी होनी बाकी है।

लुधियाना के गोपाल नगर टिब्बा रोड निवासी आरोपी परमिंदर सिंह संधू ने खुद ही 11 नवंबर 2022 को डिवीजन नंबर 5 थाने में एडवोकेट दीपक प्रजापति के खिलाफ दर्ज करवाई थी कि जिसमें आरोप लगाया था कि दीपक ने उसे वकालत करने के लिए फर्जी लाइसेंस मुहैया करवाया था। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि परमिंदर सिंह संधू द्वारा पेश किया गया 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र फर्जी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस ही मामला दर्ज कर जो उसने दर्ज करवाई थी।

Aam Aadmi Party: 12वी क्लास का सर्टिफिकेट था जाली- वकील

इस मौके पर वकील डेविड गिल ने शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एडवोकेट गिल ने बताया कि 30 जनवरी 2023 को दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी परमिंदर सिंह संधू द्वारा एलएलबी के दाखिल के लिए 12वीं कक्षा का सर्टिफिकेट फर्जी था। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संधू ने एलएलबी में दाखिले के लिए दिल्ली बोर्ड ऑफ सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी 12वीं के सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था। जांच के बाद पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि उसने 2008 में पीएसईबी मोहाली 12वीं से पास की थी। लेकिन जनवरी 2020 में उसका सर्टिफिकेट खो गया। Aam Aadmi Party

इसके बाद जब पुलिस ने पीएसई बोर्ड के साथ संपर्क किया तो पता चला कि संधू 2008 में 12वीं क्लास में फेल हो गया था। दिल्ली बोर्ड ऑफ सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी सर्टिफिकेट फर्जी था। एडवोकेट गिल ने कहा कि राजनीतिक दबाव के कारण संधू के खिलाफ किसी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही थी। चुनाव आयोग को शिकायत करने के बाद संधू के खिलाफ मामला दर्ज कर नामजद किया गया है। Aam Aadmi Party

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts