पंजाब

Tyre Burst: मोटरसाइकिल के टायर ब्लास्ट, मौत  

99 Views
Tyre Blast
Tyre Blast

Tyre Burst: दीपक दोस्तों के साथ टेकने गया था माथा


दी स्टेट हेडलाइंस
पंजाब।
मोटरसाइकिल के टायर फटने (Tyre Burst) से मोटरसाइकिल सवार को मौत हो गई और पीछे बेठे दोंस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार खन्ना के 4 दोस्त अलग अलग 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर नकोदर में पीर बाबा मुराद शाह की दरगाह पर माथा टेकने गए थे। जब वे वापिस लोट रहे थे कि गांव दहेड़ू के पास बाइक का टायर फट गया। हादसे के दौरान पीछे बैठा युवक उछलकर सर्विस लेन पर गिर गया। बाइक चला रहा दीपक नाले में गिर गया। दीपक के दोस्तों ने बताया कि टायर फटने के बाद दीपक जब नाले में गिर गया उसे बचाने की कोशिश की गई। राहगीरों और पुलिस ने पगड़ी से दीपक को बाहर निकालने के कोशिश की। जब तक दीपक को नाले से निकाल अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो गई थी।

यह खबर भी पढ़े :

इकलोता बेटा था दीपक

दीपक अपने माँ बाप का इकलौता बेटा था और एक गरीब परिवार से संबंधित था। दीपक गुलजार कॉलेज में BBA की पढाई कर रहा था और पढ़ लिखकर अच्छी नौकरी करना चाहता था।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts