पंजाब

नकली दूध वाले वीडियो पर बवाल: पूर्व CM Charanjit Singh Channi के खिलाफ बठिंडा में शिकायत

17 Views

दूध कारोबारियों का आरोप “झूठा प्रचार कर बदनाम किया जा रहा, सख्त कार्रवाई हो”

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (ध्रुव)। पंजाब में “नकली दूध” को लेकर छिड़ा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। बठिंडा के दूध कारोबारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री Charanjit Singh Channi के खिलाफ एसएसपी को लिखित शिकायत देकर बड़ा आरोप लगाया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो डालकर पूरे कारोबार को बदनाम किया है।

शिकायत में कहा गया है कि चन्नी द्वारा एक वीडियो जारी कर यह दावा किया गया कि पंजाब में बड़े स्तर पर नकली दूध बेचा जा रहा है। इससे न सिर्फ दूध व्यवसाय से जुड़े लोगों की छवि खराब हुई है, बल्कि आम जनता में भी डर और भ्रम का माहौल पैदा हो गया है।


दूध कारोबारियों का कहना है कि बिना पुख्ता सबूत इस तरह का वीडियो डालना एक सोची-समझी साजिश हो सकती है, जिससे उनके कारोबार को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सीधा-सीधा “झूठा प्रचार” है और इससे हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है।


शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह मामला कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आता है, जिसमें आईटी एक्ट के प्रावधान भी शामिल हो सकते हैं।


अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है—क्या यह मामला केवल बयानबाजी तक सीमित रहेगा या फिर कानूनी कार्रवाई तक पहुंचेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Oplus_16908288
Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts