पंजाब

VB ने वन रक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

By
56 Views

चंडीगढ़, 1 सितंबर, 2025:
Punjab Vigilance Bureau (VB) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के तहत सोमवार को पटियाला के वन रेंज कार्यालय के अतिरिक्त ब्लॉक प्रभारी, वन रक्षक अमनदीप सिंह को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आज यहाँ इसकी जानकारी देते हुए, राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से देवीगढ़ रोड, पटियाला में एक नर्सिंग होम के लिए खरीदी गई ज़मीन से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के एवज में रिश्वत की माँग की गई थी।

शिकायतकर्ता ने VB को बताया कि पटियाला के वन रेंज अधिकारी स्वर्ण सिंह और उक्त अमनदीप सिंह ने मिलकर रिश्वत की माँग की थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अमनदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपी से रिश्वत की रकम मौके पर ही बरामद कर ली गई। इस संबंध में, विजीलैंस ब्यूरो के पटियाला रेंज थाने में उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और भारतीय दंड संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य सह-आरोपी स्वर्ण सिंह, वन रेंज अधिकारी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जाँच जारी है।

Share this story:

About

Author at The State Headlines.

View all posts