War Against Drugs से टूटी तस्करों की कमर, 80 सफलता दर : बलतेज पन्नू
जनता-पुलिस तालमेल से ‘नशा मुक्त पंजाब’ की ओर बड़ा कदम
चंडीगढ़, 18 अप्रैल (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ (War Against Drugs) मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के तालमेल ने नशा तस्करों के नेटवर्क को गंभीर झटका दिया है और पंजाब तेजी से नशा मुक्त राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
पन्नू के मुताबिक, इस अभियान के तहत अब तक 41,850 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और करीब 60,000 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पन्नू ने कहा कि इस मुहिम की सफलता में आम जनता की भूमिका बेहद अहम रही है। गांवों में बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटियों (VDCs) को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि एक विशेष मोबाइल ऐप के जरिए लोग सीधे पुलिस को जानकारी दे रहे हैं, जिसकी सफलता दर 80 प्रतिशत से अधिक है। इसी वजह से तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और तेज हुई है।
पन्नू ने कहा कि बड़ी संख्या में एफआईआर और रिकवरी इस बात का प्रमाण है कि लोग अब खुलकर नशे के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। यह मुहिम ‘रंगला पंजाब’ और War Against Drugs के लक्ष्य की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जितना नशा पकड़ा जा रहा है उस से साफ है कि सरकार ईमानदारी से काम करते हुए तस्करों को पकड़ा जा रहा है।
War Against Drugs में बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में नशा बरामद
पुलिस की कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर ड्रग्स की बरामदगी भी हुई है, जो इस अभियान की गंभीरता को दर्शाती है।
- 2569 किलोग्राम हेरोइन
- 0.37 किलोग्राम स्मैक
- 748 किलोग्राम अफीम
- 35,058 किलोग्राम भुक्की
- 898 किलोग्राम गांजा
- 4599 किलोग्राम कोकीन
यह भी पढ़े :- Amritsar News : अटारी में 121 सड़कों का होगा कायाकल्प