पंजाब

पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी : Harbhajan ETO

10 Views
Revitalization of Punjab's Infrastructure Continues Unabated Harbhajan ETO
Revitalization of Punjab's Infrastructure Continues Unabated Harbhajan ETO

पंजाब में 45,000 किमी सड़कों का निर्माण तेज, जून तक पूरा होगा काम

चंडीगढ़, 18 अप्रैल (ध्रुव)। भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब में बुनियादी ढांचे के विकास को नई रफ्तार मिल रही है। लोक निर्माण मंत्री Harbhajan ETO ने बताया कि राज्य में 45,000 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और सरकार का लक्ष्य इसे जून 2026 तक पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य पंजाब के हर गांव को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्माण के बाद 5 वर्षों तक सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी।

Harbhajan ETO ने कहा कि सरकार ने निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए ‘मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड’ और क्वालिटी कंट्रोल सेल का गठन किया है। ये टीमें औचक निरीक्षण कर रही हैं ताकि घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

FDR तकनीक से बन रही आधुनिक सड़कें : Harbhajan ETO

मंत्री Harbhajan ETO ने बताया कि पंजाब में पहली बार ‘फुल डेप्थ रेक्लीमेशन’ (FDR) तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके तहत 540 किलोमीटर लंबी लिंक सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।

इस तकनीक से सड़क का स्तर आसपास के घरों के अनुसार रखा जाता है, जिससे जलभराव की समस्या नहीं होती और सड़क की उम्र भी बढ़ती है।

बारिश से देरी, अब तेज हुई रफ्तार

हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के कारण निर्माण कार्य में थोड़ी देरी आई थी, लेकिन अब विभाग दोगुनी गति से काम कर रहा है। मंत्री ने भरोसा जताया कि जून तक तय लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े :- War Against Drugs से टूटी तस्करों की कमर, 80 सफलता दर : बलतेज पन्नू

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts