Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में 12वीं कक्षा के टॉपर विद्यार्थियों से मुलाकात की
चंडीगढ़, 14 मई (ध्रुव)। Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति अब जमीन पर बड़े परिणाम देती नजर आ रही है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 12th Results में राज्य के 416 सरकारी स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
सरकारी स्कूलों की इस शानदार उपलब्धि को राज्य में शिक्षा क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों और आधुनिक सुधारों का परिणाम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में 12th Results के टॉपर विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की बेटियां शिक्षा के पुनरुत्थान में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
इस वर्ष 12th Results की परीक्षा में मानसा की सुपनीत कौर, लुधियाना की सुहानी चौहान और दिवांशी ने 500 में 500 अंक हासिल कर पूरे पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने तीनों टॉपर छात्राओं को 50-50 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि तीनों टॉपर छात्राएं राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी हैं। इससे यह साबित होता है कि पंजाब की बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
12th Results मेरिट सूची में सरकारी स्कूलों का दबदबा
पंजाब सरकार के शिक्षा सुधारों का असर इस बात से भी साफ नजर आया कि 12वीं कक्षा की मेरिट सूची में शामिल 275 विद्यार्थियों में से 122 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि सरकारी स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक क्लासरूम, स्मार्ट शिक्षा प्रणाली और शिक्षकों की मेहनत का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है ताकि हर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
लड़कियों ने फिर लड़कों को छोड़ा पीछे
12वीं कक्षा के नतीजों में लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया।
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 94.73%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 88.52%
- कुल पास प्रतिशत: 91.46%
मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कहा कि समय ने साबित कर दिया है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा में लड़कियों की बढ़ती भागीदारी पंजाब और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास की नई दिशा तय कर रही है।
अमृतसर जिला पास प्रतिशत में अव्वल, पटियाला मेरिट में नंबर वन
मुख्यमंत्री के अनुसार:
- अमृतसर जिले ने सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत पास रिजल्ट दर्ज किया।
- पटियाला जिले के सबसे ज्यादा 59 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का लगातार बेहतर प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था में लोगों के विश्वास को और मजबूत कर रहा है।
12th Results माई भागो इंस्टीट्यूट का भी जिक्र
टॉपर छात्राओं से बातचीत के दौरान एक छात्रा ने भारतीय वायुसेना में पायलट बनने की इच्छा जताई। इस पर मुख्यमंत्री ने मोहाली स्थित Mai Bhago Armed Forces Preparatory Institute for Girls का जिक्र करते हुए कहा कि रक्षा सेवाओं में जाना चाहने वाली लड़कियों के लिए यह देश की बेहतरीन संस्थाओं में से एक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां लड़कियों को AFCAT, CDS और SSB जैसी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है ताकि वे रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बन सकें।
शिक्षा सुधारों का दिख रहा असर
पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, आधुनिक तकनीक आधारित पढ़ाई, स्मार्ट क्लासरूम और शिक्षकों की ट्रेनिंग का असर अब बोर्ड परिणामों में स्पष्ट दिखाई देने लगा है।
416 सरकारी schools का 100 प्रतिशत रिजल्ट और मेरिट सूची में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की मजबूत मौजूदगी को राज्य में शिक्षा क्रांति का बड़ा संकेत माना जा रहा है।
यह भी पढ़े :- NEET Paper Leak पर भड़के भगवंत मान, विद्यार्थियों के सपनों से हुआ खिलवाड़