ग्रामीण विकास और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा, MGNREGA के लिए 1500 करोड़
Punjab Budget 2026-27 Rural Development को मिला पहले से ज्यादा बजट, खुश हुए कैबिनेट मंत्री
चंडीगढ़, 8 मार्च (दी स्टेट हेडलाइंस)। पंजाब सरकार के बजट 2026-27 में ग्रामीण विकास और पर्यटन क्षेत्र (Punjab Budget 2026-27 Rural Development) को विशेष प्राथमिकता दी गई है। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं में बजट बढ़ाया है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों में स्थायी विकास सुनिश्चित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और ग्रामीण जीवन स्तर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
MGNREGA के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत 1500 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। मंत्री सौंद ने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों को मजदूरी सुरक्षा देने के साथ-साथ रोजगार सृजन और गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है।
उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत करीब 1100 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीण मजदूरों को लगभग 223 लाख दिहाड़ी रोजगार उपलब्ध हुआ है। सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त बजट प्रबंध किए हैं कि कामों की निरंतरता बनी रहे और मजदूरी का समय पर भुगतान हो सके।
Punjab Budget 2026-27 Rural Development : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख नए घर
मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवंटन का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई है और चालू वर्ष के दौरान करीब 76 हजार परिवारों को आवास सहायता दी गई है, जिनमें लगभग 30 हजार बाढ़ प्रभावित परिवार भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना के तहत एक लाख नए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे हजारों ग्रामीण परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध होंगे।
गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय समारोह
पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के क्षेत्र में सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें जन्म दिवस को राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस अवसर पर प्रारंभिक कार्यक्रम श्री गुरु रविदास जी यादगारी कॉम्प्लेक्स में आयोजित किए जाएंगे, जिसे उनके तप स्थल के रूप में जाना जाता है।
मंत्री ने बताया कि पूरे वर्ष राज्य भर में समानता, सद्भावना और भाईचारे के संदेश पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। (Punjab Budget 2026-27 Rural Development ) इन समारोहों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
Punjab Budget 2026-27 Rural Development : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए 312 करोड़ रुपये
मंत्री सौंद ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य खासकर बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर देना है।
इस योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्राएं करवाई जा रही हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 7.15 लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने के लिए 312 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मंत्री ने कहा कि ये बजट प्रावधान स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि पंजाब सरकार ग्रामीण विकास को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
किसको क्या और कितना मिला
- MGNREGA के लिए 1500 करोड़ रुपये
- एक लाख नए घर बनाने का लक्ष्य, रखे कुल 800 करोड़ रुपये
- गुरु रविदास जी के 650वें जन्म दिवस को राज्य स्तरीय समारोह के लिए 100 करोड़ रुपये
- 7.15 लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने के लिए 312 करोड़ रुपये
यह भी पढ़े :- Punjab Budget 2026 : महिलाओं को मिला 1500, यह होंगे लाभपात्री