पंजाब

illegal mining पर सख्ती, 5 टिप्पर जब्त

• •
18 Views
Crackdown on illegal mining, 5 tipper trucks seized
Crackdown on illegal mining, 5 tipper trucks seized

चंडीगढ़, 29 नवंबर: पंजाब में illegal mining और खनिजों की गैरकानूनी ढुलाई के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। 27 नवंबर को एसबीएस नगर और लुधियाना में रात के समय चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 200 से अधिक भारी वाहनों और टिप्परों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों को जब्त कर लिया गया और करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार illegal mining के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अभियान के दौरान अलग-अलग महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष टीमें तैनात की गई थीं।

मंत्री ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों के चालान काटकर उन्हें जब्त किया गया है। पंजाब माइनर मिनरल रूल्स, 2013 के तहत आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

2022 से अब तक 1,863 एफआईआर

खनन विभाग की कार्रवाई के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022 से 2026 तक अवैध खनन और नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 1,863 एफआईआर दर्ज की गईं और 4,050 चालान किए गए।

इस दौरान 28.85 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए गए, जिनमें से 27.68 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है।

वर्ष 2026 में अब तक 265 एफआईआर दर्ज की गईं और 730 चालान किए गए। इस दौरान 8.82 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 8.37 करोड़ रुपये वसूल किए गए।

खनन से 2,053 करोड़ रुपये का राजस्व

मंत्री ने बताया कि पंजाब में खनन से सरकारी राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021-22 में खनन से 124.75 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जो 2025-26 में बढ़कर 799 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2026-27 में रिपोर्टिंग अवधि तक विभाग 379.73 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त कर चुका है। संबंधित वित्तीय वर्षों में खनन से कुल राजस्व 2,053.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

illegal mining : रात में गश्त और नाकेबंदी बढ़ाई

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि illegal mining और खनिजों की गैरकानूनी ढुलाई रोकने के लिए रात के समय गश्त, अचानक जांच और विशेष नाकेबंदी बढ़ाई गई है।

उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि राज्यभर में निगरानी और जांच अभियान लगातार जारी रखे जाएं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन जब्त करने, जुर्माना लगाने और जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना और सरकारी खजाने को नुकसान से बचाना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़े :- पंजाब के दो बेटे भारतीय नौसेना में अधिकारी बने, MRSAFPI ने 200 कैडेटों का आंकड़ा छुआ

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts