पंजाब

Gurdaspur में AI, रोबोटिक्स और बी.फार्मेसी समेत 5 नए कोर्स शुरू होंगे

22 Views
Five new courses, including AI, Robotics, and B.Pharmacy, will be launched in Gurdaspur
Five new courses, including AI, Robotics, and B.Pharmacy, will be launched in Gurdaspur

चंडीगढ़, 6 जून (ध्रुव)। पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को आधुनिक और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की है कि Sardar Beant Singh State University Gurdaspur में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पांच नए उद्योग आधारित और कौशल केंद्रित पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि नए कोर्सों में बी.टेक इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, बी.टेक इन रोबोटिक्स एंड एआई, बी.फार्मेसी, बी.एससी. एग्रीकल्चर तथा एमसीए, एमबीए और एमएससी के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम शामिल हैं।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की उच्च शिक्षा व्यवस्था को उद्योगों की भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल रट्टा आधारित शिक्षा का दौर समाप्त हो चुका है और अब विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स और उद्योग आधारित अनुभव प्रदान किया जाएगा।

Gurdaspur : पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र सीधे रोजगार के लिए तैयार होगा

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक सेमेस्टर की अनिवार्य इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट्स में भागीदारी जरूरी होगी, ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र सीधे रोजगार के लिए तैयार हों। Gurdaspur

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पंजाब से प्रतिभाशाली युवाओं के पलायन को रोकना भी है। अब अभिभावकों को अपने बच्चों को तकनीकी और फार्मास्युटिकल शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि पंजाब में ही विश्वस्तरीय और भविष्य उन्मुख शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है।

यह भी पढ़े :- पंजाब में 10 लाख Construction Workers का होगा मुफ्त पंजीकरण

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts