पंजाब

LPG Price Hike होने पर हरपाल चीमा का केंद्र सरकार पर हमला

10 Views
Harpal Cheema attacks the Central Government over the LPG price hike
Harpal Cheema attacks the Central Government over the LPG price hike

लगातार बढ़ती महंगाई ने पहले ही गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी

चंडीगढ़, 7 जून (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी (LPG Price Hike) को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने पहले ही गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है, जबकि रसोई गैस की कीमतों में नई बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब लोग पहले से ही डीजल, सीएनजी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता को राहत देने में विफल रही है और महंगाई पर नियंत्रण करने के बजाय लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

पहले लगातार कमर्शियल LPG Price Hike हुई

उन्होंने कहा कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि का असर पहले ही छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, ढाबों और स्थानीय होटल कारोबार पर पड़ चुका है। अब घरेलू एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से लाखों परिवारों का मासिक बजट और प्रभावित होगा।

वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वैश्विक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय तनावों का हवाला देकर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ाने को सही ठहराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने और लोगों को राहत देने के वादे के साथ सत्ता में आई केंद्र सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है।

हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार से एलपीजी की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि बार-बार ईंधन और रसोई गैस के दाम बढ़ाने से देश के करोड़ों परिवार आर्थिक दबाव में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने के बजाय महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़े :-  Gurdaspur में AI, रोबोटिक्स और बी.फार्मेसी समेत 5 नए कोर्स शुरू होंगे

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts