पंजाब

पुलिस के चड़े हत्ते 5 लुटेरे, लुटे थे 28 लाख

47 Views
Punjab Police
Punjab Police

Punjab Police: पिछले दिन घग्गा इलाके में हुई 28 लाख रूपए की लुट में पुलिस ने आज 5 लुटेरो को कब्जे में ले लिया है। इस लुट को अंजाम देने वाला कोई बाहर का नहीं घर का ही नौकर निकला। घग्गा का करियाना कारोबारी अपने बेटे के इलाज के लिए 28 लाख रूपए लेकर आया था और इन पैसो की भनक उसके घर में नौकर को पढ़ गई। नौकर ने अपने 4 दोस्तों के साथ मिलकर पैसो को लुटने का प्लान बना कर 3 फरवरी को देर रात लुट को अंजाम दिया। यह सभी आरोपी घग्गा के ही रहने वाले हैं, जिन्हें पटियाला पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। Punjab Police

इस मौके अपर एसएसपी पटियाला वरूण शर्मा ने बताया कि घग्गा में हुई बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले नौकर गांव आताला के रहने वाला है और इसके दोस्त जिन्होंने ने प्लान बनाकर लुट को अंजाम दिया था उनमे से जगदेव सिंह जग्गा, बाजीगर बस्ती घग्गा के रहने वाले बंटी, अमरीक सिंह, देबू राम व रमेश राम शामिल थे। उन्होंने ने कहा कि जिन्हें अरेस्ट करने के बाद लूट की रकम से 26 लाख रुपए कैश, एक बाइक और एक खिलौना पिस्तौल रिकवर कर ली है।

एसएसपी ने आगे बताया कि करियाना कारोबार संजीव के पास जगदेव सिंह पिछले कई सालों से घर पर ही काम करता था। इस कारण घर में पैसे कहा पढ़े है उसकी भनक नौकर को लग गई थी। उन्होंने ने बताया कि इस बड़ी वारदात को लेकर एसपी डी, डीएसपी डी की देखरेख में घग्गा थाना के एसएचओ दर्शन सिंह, सीआईए स्टाफ समाना व पटियाला पुलिस की टीम को गठित किया गया था। Punjab Police Caught Robbers

Punjab Police: इस घटना को लेकर घग्गा के लोगो में रोष

करियाना कारोबारी संजीव कुमार के घर हुई लुट के बाद लोगो में काफी रोष पाया जा रहा था और इसको लेकर घग्गा का पूरा बाजार बंद भी रहा था।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts