पंजाब

चर्चा में रहे अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, अब कैसे पास होगी कालोनिया

52 Views
Punjab Real Estate Regulatory Authority
Punjab Real Estate Regulatory Authority

Punjab Real Estate Regulatory Authority (RERA) के अध्यक्ष सत्यपाल गोपाल की तरफ से आज अचानक से इस्तीफा दे दिया गया है। उनके इस्तीफा देने के कुछ देर पश्चात ही पंजाब सरकार की तरफ से उसे मंजूर भी कर लिया गया है। अचानक से दिए गए इस्तीफा को लेकर यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ है कि जिस अधिकारी को अध्यक्ष लगाने के लिए पूरी सरकार पिछले साल विपक्ष के सवालों के घेरे में आ गई थी आज इस अध्यक्ष की तरफ से इस्तीफा दे दिया गया है। Punjab Real Estate Regulatory Authority

सत्यपाल गोपाल 1988 बैच के आईएएस अधिकारी है तो उनका लगातार समय दिल्ली और चंडीगढ़ के सहित केंद्र शासित राज्यों में ही गुजरा है। सत्यपाल गोपाल आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के नजदीकी अधिकारियों में से एक माने जाते रहे हैं जिस कारण ही उन्हें पंजाब में जब अध्यक्ष लगाया गया था तो पंजाब में काफी ज्यादा विवाद भी हुआ था। उसे समय सरकार की तरफ से कहा गया था कि उन्हें काबिलियत के अनुसार ही अध्यक्ष लगाया गया है परंतु सत्यपाल गोपाल द्वारा 1 साल का समय बीतने के तुरंत पश्चात ही अपने इस अध्यक्ष के अवधेश से इस्तीफा दे दिया है। Punjab Real Estate Regulatory Authority

Punjab Real Estate Regulatory Authority: कैसे होगी कालोनियां या सेक्टर पास

पंजाब रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के अध्यक्ष सत्यपाल गोपाल की तरफ से इस्तीफा देने के पश्चात यह सवाल उठ रहा है कि अब बड़े स्तर पर पास होने की उम्मीद में बैठी कॉलोनिया वी सेक्टर के प्रोजेक्ट पास कैसे होंगे क्योंकि अचानक से अध्यक्ष का इस्तीफा आने के चलते सारे काम ही रुक जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि राज्य सरकार द्वारा अब इस पद पर तुरंत किसी अधिकारी को बिठाया जाएगा ताकि इन दो महीना में कोई भी बड़े प्रोजेक्ट न लटक पाए। Punjab Real Estate Regulatory Authority

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts