Government School के 882 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 किया पास
Government School में दो साल में दोगुनी हुई सफलता : हरजोत बैंस
चंडीगढ़, 19 जुलाई, (ध्रुव)। पंजाब के Government School के विद्यार्थियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि NEET-UG 2026 परीक्षा में राज्य के 882 Government School के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। उन्होंने इसे पंजाब की 'शिक्षा क्रांति' और सरकारी स्कूलों में हुए सुधारों का बड़ा परिणाम बताया।
शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समर्पित शिक्षकों और सरकारी सहायता के दम पर सरकारी स्कूलों के बच्चे लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 882 विद्यार्थियों का नीट परीक्षा पास करना इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर सरकारी स्कूलों के छात्र किसी से पीछे नहीं हैं।
Government School : दो वर्षों में 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ी सफलता
हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि वर्ष 2024 में 437, 2025 में 847 और 2026 में 882 Government School के विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा पास की। उन्होंने कहा कि दो वर्षों में सफल विद्यार्थियों की संख्या 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। पेपर लीक के कारण परीक्षा दोबारा आयोजित होने जैसी चुनौती के बावजूद विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल ऑफ एमिनेंस के प्रतीक कुमार बने प्रेरणा
लुधियाना के स्कूल ऑफ एमिनेंस, सेखेवाल के विद्यार्थी प्रतीक कुमार इस सफलता की सबसे प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरे हैं। निजी स्कूल में 16 हजार रुपये मासिक वेतन पाने वाले शिक्षक के बेटे प्रतीक ने 720 में से 594 अंक हासिल कर 99.3 प्रतिशत स्कोर किया।
प्रतीक ने पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के PACE (पेस) कार्यक्रम के तहत मिली निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और मॉक टेस्ट की मदद से तैयारी की। उनका सपना भविष्य में ऑन्कोलॉजिस्ट (कैंसर विशेषज्ञ) बनकर मरीजों की सेवा करना है।
शिक्षा ही बदल सकती है भविष्य
प्रतीक के पिता ने कहा कि शिक्षा ही उनके परिवार के जीवन को बदलने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने पंजाब सरकार की मुफ्त कोचिंग और परीक्षा तैयारी सुविधाओं को बेटे की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
शिक्षा गुणवत्ता में भी पंजाब अव्वल
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस वर्ष नीति आयोग की शिक्षा गुणवत्ता रिपोर्ट 2026 में पंजाब ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में केरल और दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा, मेंटरशिप और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उपलब्ध कराने के लिए लगातार निवेश कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर बच्चे को उसकी प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर देना और सरकारी स्कूलों को उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र बनाना है।
यह भी पढ़े :- 1 August को 50 लाख महिलाओं के खातों में जाएगी सम्मान राशि