मुकेरियां, 19 जुलाई, (ध्रुव)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुकेरियां में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव दे नाल' भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 1 August 2026 को भगवंत मान सरकार नई पंजीकृत 50 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि जारी करेगी।
केजरीवाल ने कहा कि 1 जुलाई को योजना की शुरुआत के समय 32 लाख महिलाओं के खातों में सम्मान राशि भेजी गई थी। जिन महिलाओं ने अब तक पंजीकरण कराया है लेकिन पहली किस्त नहीं मिली, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर तीनों महीनों की राशि एक साथ 1 August उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जा रही है।
1 August : भगवंत मान की ईमानदारी की तारीफ
अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंजाब को पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिस पर, उसके परिवार या मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ईमानदार कार्यशैली के कारण ही राज्य में मुफ्त बिजली, सम्मान राशि और जनकल्याण की अन्य योजनाएं सफलतापूर्वक लागू हो रही हैं।
1 August से तीर्थ यात्रा योजना में तीन नए रूट
केजरीवाल ने घोषणा की कि 1 August से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में तीन नए धार्मिक रूट जोड़े जाएंगे। अब श्रद्धालु सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा सुविधा के तहत सालासर-खाटू श्याम जी, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश भी जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार लगभग 1.5 लाख श्रद्धालुओं को इन धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा करवाएगी।
धार्मिक स्थलों के विकास की घोषणा
उन्होंने कहा कि अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर के निकट माता सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके अलावा पटियाला स्थित काली माता मंदिर के सौंदर्यीकरण पर लगभग 80 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसका कार्य 1 अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
22 शहरों में हो रहे हैं धार्मिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 'एक शाम भगवान शिव दे नाल' कार्यक्रम पूरे पंजाब के 22 शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार जनकल्याण और धार्मिक आस्था दोनों के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध है तथा लोगों की सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रही है।
यह भी पढ़े :- 44 साल बाद जालंधर में लौटेगी National Badminton Championship