दी स्टेट हेडलाइंस
समाना 12 अक्तुबर
समाना में विजय दशमी (Dussehra 2023) का सभी को बेसबरी से इंतजार है। समाना के नगर कौंसिल के सामने रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ को तैयार करने के लिए 7 से 8 कारीगर करीब 12 दिन पहले ही शहर में आ जाते है। Dussehra 2023
इस मौके पर कृष्ण ड्रामेटिक क्लब मिर्चिया मंदिर समाना के उप प्रधान राम बांसल ने बताया कि दशहरा का पवित्र त्यौहार बड़ी ही शरधा से पूरा समाना एक भाईचारे के रूप में मनाती है. उन्होंने ने कहा कि इस दशहरे पर 55 फीट ऊंचा रावण और 45 फीट ऊँचा कुम्भकरण और मेघनाथ देखने के लिए शहर निवासियों को विजय दशमी का बेसबरी से इंतजार है। Dussehra 2023
रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ को तैयार करने वाले कारीगर करीब 12 दिन पहले ही शहर में आ जाते है और इस में तक़रीबन डेढ़ लाख रूपए तक खर्च आ जाता है। रावण तैयार होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच नगर कौंसिल के सामने 24 अक्तुबर को जलाने के लिए लोगों के बीच रखा जाएगा। Dussehra 2023
यह खबर भी पढ़े :
- Jeera Pani Peene ke Fayde: कई बिमारियों पर भारी जीरा पानी
- सौंफ खाने के बेशुमार फायदे, एक चमच आप के शरीर को कर देगा तरोताजा
- इस दिन रखा जायेगा करवा चौथ का व्रत, जाने सही तिथि, मुहूर्त, विधि और चाँद का समय
- बालों के झड़ने व और समस्या के लिए, इस तेल में प्याज रस मिलाकर करें
Dussehra 2023: मुस्लिम कारीगर करते है रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ के पुतले त्यार
राम बांसल ने बताया कि रावण, कुम्भकरण व मेघनाथ को तैयार करने के लिए मुजफरनगर से टीम आती है और इसमें अधिकतर कारीगर मुस्लिम भाईचारे से है। वह हिन्दू भाईचारे के त्यौहार में शमूलियत करके भाईचारे का भी संदेश देते है। Dussehra 2023
पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।