पंजाब

स्पीकर संधवां ने माता राजिंदर कौर के निधन पर किया दुख व्यक्त

57 Views
Kultar Singh Sandhwan Punjab News
Kultar Singh Sandhwan, Punjab News

चंडीगढ़, 21 सितंबर
Punjab News: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट्स यूनियन के सीनियर मीत प्रधान और वरिष्ठ पत्रकार गुरउपदेश भुल्लर के माता श्रीमती राजिंदर कौर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। Punjab News

आज यहां जारी एक बयान में विधानसभा स्पीकर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जिला मास मीडिया अधिकारी के रूप में सेवा में रहे 84 वर्षीय माता राजिंदर कौर का बीती रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और मोहाली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। Punjab News

स्पीकर ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

यह भी पढ़े:

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts