पंजाब

Aam Aadmi Party अगले पांच दिनों में बाकी उम्मीदवारों की करेगा घोषणा

40 Views
Aam Aadmi Party CM Bhagwant Mann
Aam Aadmi Party CM Bhagwant Mann

Aam Aadmi Party 14 मार्च को 8 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है

चंडीगढ़, 21 मार्च
Aam Aadmi Party के पंजाब अध्यक्ष और Chief Minister Bhagwant Mann ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि पार्टी अगले पांच दिनों में बाकी पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

आप पहले ही पंजाब की 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, बठिंडा से गुरुमीत सिंह खुड्डियां, संगरूर से गुरुमीत सिंह मीत हेयर और पटियाला से डॉ. बलबीर को मैदान में उतारा है।

शेष पांच सीटों लुधियाना, गुरदासपुर, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर और होशियारपुर के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले पांच दिनों में की जाएगी। मार्च की शुरुआत में ही पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘संसद च वी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते वधेगी शान’ नाम से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। Aam Aadmi Party

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts