चंडीगढ़

आँखों से लेकर शरीर के हर अंग के लिए फायदेमंद सौंफ

58 Views
Fennel Seeds Benefits in Hindi
Fennel Seeds Benefits in Hindi

Fennel Seeds Benefits in Hindi: भारतीय घरों में बहुत तरह के मसालों का प्रयोग किया जाता है, परंतु कुछ मसाले ऐसे होते हैं जिनका हमारी सेहत पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। सौंफ उनमें से एक है। इसे अंग्रेजी में Fennel Seeds  भी बोला जाता है। ज्यादातर इसका प्रयोग हर जगह माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है, क्योंकि यह मुंह में ठंडक पहुंचाता है। यदि किसी भी व्यक्ति को पाचन क्रिया से संबंधित कोई भी परेशानी है तो वह सौंफ का प्रयोग अपनी रोजाना जिंदगी में कर सकता है। जिससे उन्हें इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। सौंफ में मौजूद आयुर्वेदिक गुणों के कारण इसे काफी औषधियों में भी प्रयोग किया जाता है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और वजन कम करने आदि में भी काफी सहायक है। Fennel Seeds Benefits in Hindi

इसे पोषक तत्वों का खजाना भी माना जाता है। लोग इसका अत्यधिक फायदा उठाने के लिए इसका प्रयोग काफी चीजों में करते हैं। जैसे की चाय में, माउथ फ्रेशनर के रूप में और इसे भून कर मिश्री के साथ में भी। हर चीज का सेवन एक नियमित मात्रा में ही अच्छा होता है। इसलिए अगर इसकी मात्रा भी ज्यादा हो जाए तो यह हमारे शरीर में कुछ नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसमें Copper, Magnesium, Phosphorus, Calcium, Potassium आदि बहुत ही भारी मात्रा में मौजूद होता है। पेट की सेहत के साथ-साथ यह चेहरे की समस्याओं को भी दूर करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। आज हम Fennel Seeds के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, इसलिए इसे पूरा ध्यान से पढ़े। Fennel Seeds Benefits in Hindi

Fennel Seeds Benefits in Hindi: चेहरे पर निखार

सौंफ में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटी माइक्रोबियल और एंटी एलर्जिक गुण बहुत ही ज्यादा मात्रा में शामिल होते हैं। जिससे हमें चेहरे की किसी भी तरह की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। क्योंकि इसमें चेहरे का ध्यान रखने वाले भी हर तरह के पोषक तत्व शामिल होते हैं। यदि गर्म पानी में सौंफ डाल कर उसकी भाप ली जाए तो यह स्किन कलर को बनाए रखने में सहायक बन सकती है। ऐसा हफ्ते में दो या तीन बार करने से त्वचा की चमक बढ़ जाती है और चेहरे पर ग्लो आने लगता है। जिससे चेहरा उम्र से पहले बूढ़ा नहीं लगता।

Morning Sickness से राहत

मॉर्निंग सिकनेस एक ऐसी अवस्था होती है जिसमें महिलाओं को प्रेगनेंसी के वक्त सुबह जी मचलना और उल्टी जैसा होने लग जाता है। यह कहने को तो सुबह के समय होती है, परंतु इसका प्रभाव महिलाओं पर दिनभर देखने को मिल सकता है। ज्यादातर यह लक्षण गर्भावस्था के चौथे महीने में देखने को मिलते हैं। सौंफ का सेवन इस अवस्था में महिलाओं के लिए काफी आरामदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व जैसे कि मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स आदि शामिल होते है। सौंफ का सेवन अगर चाय बनाकर या सीधे उसे चबाकर किया जाए तो यह मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने में अच्छे रिजल्ट्स दिखा सकती है।

आंखों के लिए लाभकारी

सौंफ में Vitamin A भारी मात्रा में पाया जाता हैं, जो हमारी आंखों में होने वाली जलन या फिर खुजली को कम करने में काफी सहायक बन सकते हैं। इसके साथ-साथ यह आंखों से जुड़ी हर तरह की परेशानी का निवारण भी बन सकते हैं। इसके लिए सौंफ के पानी की भाप आंखों पर ले सकते है या तो सूती कपड़े में हल्का सा सौंफ लेकर आंखों को उसे सेक सकते हैं जिससे काफी फायदा मिल सकता है। इसकी सेवन से बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों की परेशानी को भी रोका जा सकता है।

पाचन तंत्र में मजबूती

आयुर्वेदिक और अध्ययनों के अनुसार सौंफ में Carminative जैसी दवाइ के गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से हम पेट में होने वाली हर तरह की समस्या का निवारण कर सकते हैं, जैसे कि पेट फूलना, गैस, पेट दर्द, पेट में सूजन, दस्त, कब्ज आदि। इसका सेवन महिलाओं के पीरियड्स में उठने वाले दर्द और ऐंठन को दूर करने में भी गुणकारी है। इसलिए बीजो को थोड़ा सा चम्मच में लेकर गर्म पानी के साथ खाने से इसका अत्यधिक लाभ देखा जा सकता है।

ब्लड फ्लो को करे कंट्रोल

अध्ययन के अनुसार सौंफ में पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जो हमारे शरीर में खून में सोडियम की मात्रा को कंट्रोल में रखना का प्रयास करता है और इसके बुरे प्रभावों से शरीर को बचाता है। इसका सेवन शरीर में खून के दौरे को नियंत्रण में रखता है। जिससे शरीर की कोशिकाओं और धमनियों का कार्य भी सही तरीके से चलता रहता है। सौंफ में नाइट्रेट नामक एक पदार्थ की मात्रा भी मौजूद होती है जो हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर के लेवल को कम कर सकता है। इसलिए जो भी व्यक्ति High Blood Pressure की समस्या का सामना कर रहा है तो वह इसका सेवन कर सकता है।

बालों की मजबूती

Fennel Seeds में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर में काफी तरह के लाभ पहुंचा सकते हैं। यह हमारे बालों की सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होते हैं। इससे प्रयोग से हमारे बालों में डैंड्रफ, खुजली, उसके झड़ने आदि की समस्या होने का खतरा कम हो जाता है। दो कप पानी को अच्छे से उबाल कर उसमे तीन चम्मच सौंफ का पाउडर डालकर एक mixture तैयार होगा जिसका प्रयोग बालो पर करने से उससे जुड़ी हर तरह की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

इस आर्टिकल में दी गयी जानकारी सामान्य रूप से दी गयी है। इसलिए इसको प्रयोग में लाने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरुर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts