चंडीगढ़

इन लोगो के लिए नुकसान दायक है नारियल पानी

48 Views
Side Effects of Coconut Water in Hindi
Side Effects of Coconut Water in Hindi

Side Effects of Coconut Water in Hindi: नारियल पानी हमारे सेहत को अच्छा बनाए रखने में एक बहुत ही अच्छा योगदान डाल सकता है। यह बहुत ही फायदेमंद ड्रिंक मानी जाती है। इसमें अनगिनत तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कि विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और फास्फोरस। जिससे हमारे शरीर को ताकत मिलती है ता कि वह अनेक तरह की बीमारियों से लड़ सके। गर्मियों के मौसम में नारियल पानी के सेवन की लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। क्योंकि यह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी सहायक होता है। Side Effects of Coconut Water in Hindi

जिससे हमारे शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स भी बैलेंस में रहते हैं। यह हमारे शरीर के सभी अंगों जैसे की पाचन तन्त्र, त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होता है। परंतु किसी भी चीज का सेवन एक नियमित मात्रा में ही अपना लाभ दे सकता है। इस तरह अगर नारियल पानी का भी प्रयोग एक सही मात्रा में किया जाए तो इसके लाभ देखने को मिल सकते हैं। परंतु अगर यह ज्यादा हो जाए तो इसके हमारे शरीर को कई तरह के नुकसान भी पहुंच सकते हैं। इस आर्टिकल में आज हम बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को किस-किस स्थिति में नारियल के पानी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसलिए इसे पूरा ध्यान से पढ़ें। Side Effects of Coconut Water in Hindi

Side Effects of Coconut Water in Hindi: लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित

अध्यन्न के अनुसार यह पता चलता है कि नारियल के पानी में ब्लड प्रेशर को कम करने वाले गुण होते हैं। इसलिए जिन लोगों को भी लो बीपी की समस्या होती है, उन्हें नारियल पानी का प्रयोग करने से वंचित रहना चाहिए। क्योंकि यह उनकी सेहत को ओर भी बिगाड़ सकता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अगर हाई बीपी की दवा का सेवन भी करता है तो उसे भी नारियल पानी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर के रक्तचाप की क्रिया के संतुलन को बिगाड़ भी सकता है। Side Effects of Coconut Water in Hindi

जुकाम खांसी में नुकसानदायक

नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से यह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों के मौसम में ही ज्यादा किया जाता है। परंतु अगर किसी को भी सर्दी, खांसी, बुखार आदि की परेशानी है तो उसे भी इस पानी को पीने से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इसमें ठंडक होने के कारण यह मरीज की स्थिति को ओर भी ज्यादा बिगाड़ सकती है। Side Effects of Coconut Water in Hindi

बढ़ते वजन की स्तिथि में

खान पान की वजह से आजकल लोगों को बढ़ते वजन का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण से लोगों को काफी तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक आदि समस्याएं तो बहुत ही नॉर्मल बन चुकी है। इसलिए ओबेसिटी से जूझ रहे लोगों को नारियल पानी के सेवन से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा जरूरत से ज्यादा होती है जो हमारे वजन को बढ़ाने में एक बूस्ट देती है। अगर कोई भी व्यक्ति मोटापे से पीड़ित है या वजन घटाने की कोशिश में है तो उन्हें नारियल पानी का सेवन एक बहुत ही नियमित मात्रा में करना चाहिए। ताकि उसके शरीर को उसका कोई नुकसान न पहुंच सके। Side Effects of Coconut Water in Hindi

किडनी डैमेज के शिकार

जानकारी के अनुसार यह पता चलता है कि नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसके कारण से यह हमारी किडनी में जमा होने लगता है। जिसकी वजह से किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती है और इससे जुड़ी कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। जैसे की किडनी स्टोन, किडनी डैमेज आदि।  इसलिए नारियल पानी का सेवन ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर की पूरी सलाह लेकर ही करना चाहिए। अन्यथा यह शरीर पर उल्टे रिजल्ट्स ही दिखा सकती है।

शुगर के रोगी

नारियल पानी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा मात्रा में होता है जिससे हमारे ब्लड के शुगर का लेवल एकदम तीव्रता से बढ़ जाता है। इसी कारण से शुगर के मरीजों को नारियल पानी या कोई भी अन्य प्राकृतिक मीठे वाले फल, सब्जियां आदि का सेवन अपने डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए क्योंकि यह उनके शरीर के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं और उनके लिए काफी परेशानियां भी बढ़ा सकता है।

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गयी है। इसलिए इसके करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts