पंजाब

स्कूल ऑफ एमिनेंस को लेकर आप विधायक ने अपनी ही सरकार को किया शर्मिंदा

43 Views
school of eminence
school of eminence

School of Eminence: अगर आप ने नया स्कूल बनाया है तो दिखाय

दी स्टेट हेडलाइंस
चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी के विधायक ने ट्वीट कर (School of Eminence) अपनी ही सरकार को घेरे में ले लिया है जिस का उद्घाटन दिली को मुख्मंत्री अरविन्द केजरीवाल कर के गये थे। उन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस में यह भी कहा कि अगर नया स्कूल बनाया है तो किर्पया मुझे वो स्कूल दिखाए।

पंजाब के पूर्व मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने गुरुवार को स्कूल ऑफ एमिनेंस के बारे में पूर्व आईपीएस अधिकारी और अमृतसर के विधायक कुंवर विजय प्रताप ने ट्वीट कर जवाब देते हुए कहा कि कृपया मुझे स्कूल दिखाएं, अगर यह नया बना है। इस स्कूल को पहले पिछली सरकारों ने स्मार्ट स्कूल बनाया था। मैं इस स्कूल में कई बार गया हूं। इस स्कूल का केवल नवीनीकरण किया गया है। School of Eminence

कुँवर विजय प्रताप ने कहा कि वरिष्ठ नेता सतपाल डांग का स्कूल के बदलाव में अहम योगदान रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पिछले दिन ही में स्कूल का दौरा किया था और इस स्कूल के नतीजे हमेशा अच्छे रहे हैं। हमने लोगों से वादा किया था कि हम नए स्कूल बनाएंगे। कृपया इस पर कुछ प्रकाश डालें। School of Eminence

यह खबर भी पढ़े :

पिछले कई समय से चल रहे है नाराज

अमृतसर से नाराज विधायक द्वारा अपनी ही पार्टी की सरकार की यह आलोचना उस दिन हुई है जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दोनों अमृतसर में हैं और गुरुवार को वहां एक उद्योग बैठक आयोजित करने वाले हैं।

पलपल की खबरों पर अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें l

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts