पंजाब

Pollution in Delhi : पंजाब के किसानों को बदनाम करना बंद करे भाजपा

• •
5 Views
Pollution in Delhi The BJP should stop defaming farmers from Punjab
Pollution in Delhi The BJP should stop defaming farmers from Punjab

Punjab Stubble Burning News : रातों-रात 1,200 लोगों द्वारा पराली जलाने का दावा पूरी तरह बेबुनियाद

चंडीगढ़, 9 नवंबर। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण (Pollution in Delhi) के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराने वाले भाजपा नेताओं की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को दोष देना बंद करें और अपनी प्रशासनिक नाकामियों का जवाब दें।

बलतेज पन्नू ने कहा कि इस साल पंजाब में धान की कटाई शुरू होने से पहले ही भाजपा नेताओं ने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर पंजाब से धुआं आने के बयान देने शुरू कर दिए थे। दिवाली के दौरान दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बिगड़ने के बाद भी भाजपा नेता अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय पंजाब के किसानों पर आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पन्नू ने कहा कि रातों-रात 1,200 लोगों द्वारा पराली जलाने का दावा पूरी तरह बेबुनियाद है। यदि भाजपा नेताओं के पास अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस तथ्य हैं तो उन्हें सामने रखना चाहिए।

उन्होंने भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के बयानों का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा नेताओं को पहले अपने ही नेताओं के विरोधाभासी बयानों पर जवाब देना चाहिए।

Pollution in Delhi : पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर 90 प्रतिशत नियंत्रण का दावा

बलतेज पन्नू ने दावा किया कि पंजाब सरकार ने इस साल पराली जलाने की घटनाओं में करीब 90 प्रतिशत तक कमी हासिल की है, जबकि पिछले साल भी इन घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी।

उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि केंद्र सरकार द्वारा संसद में दिए गए जवाब और आधिकारिक संसदीय रिकॉर्ड से होती है। भाजपा नेताओं को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय इन सरकारी आंकड़ों को देखना चाहिए।

750 किसानों की शहादत पर भाजपा से मांगा जवाब

पन्नू ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन के दौरान करीब 750 किसानों की मौत हुई थी, लेकिन भाजपा के पास आज तक इन किसानों के मुद्दे पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता लगातार पंजाब के मेहनती किसानों को निशाना बनाते हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब के किसानों ने देश के खाद्य भंडार को भरने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पराली जलाने की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए भी राज्य में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं को किसानों पर आरोप लगाने के बजाय दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए अपनी सरकार की नीतियों और प्रशासनिक व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़े :- 6 महीने में विदेश से 17 गैंगस्टर भारत लाई पंजाब पुलिस : Harpal Cheema

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts