पंजाब

Gas Cylinder Prices में उछाल के खिलाफ लुधियाना में आप का प्रदर्शन

12 Views
AAP Protests in Ludhiana Against Spike in Gas Cylinder Prices
AAP Protests in Ludhiana Against Spike in Gas Cylinder Prices

कमर्शियल Gas Cylinder Prices में हुई 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी

लुधियाना, 2 मई (ध्रुव)। Gas Cylinder Prices को लेकर आम आदमी पार्टी (आम आदमी पार्टी) के ट्रेड विंग ने शनिवार को लुधियाना के घंटा घर चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आम लोगों पर महंगाई का बोझ डालने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में विधायक अशोक पराशर पप्पी, दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, चेयरमैन अनिल ठाकुर सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी और व्यापारियों की कमर टूट रही है।

आप नेताओं के मुताबिक, 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत (Gas Cylinder Prices) में हाल ही में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले अप्रैल में 195.50 रुपये और मार्च में 114.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस तरह तीन महीनों में कुल बढ़ोतरी 1300 रुपये से ज्यादा हो चुकी है।

हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन मार्च में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई थी।

लुधिअना में प्रदर्शन दौरान नेताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेस्ट एशिया में तनाव और ऊर्जा संकट का असर जरूर है, लेकिन केंद्र सरकार को आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए थे। उनका आरोप था कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रही है और चुनावी समय के अलावा जनता की परेशानियों पर ध्यान नहीं देती।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से गैस सिलेंडर की कीमतों में तुरंत राहत देने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति लाने की मांग की।

यह भी पढ़े :- Chief Minister Health Scheme : 465 करोड़ से अधिक का इलाज

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts