पंजाब

Chief Minister Health Scheme : 465 करोड़ से अधिक का इलाज

10 Views
Chief Minister Health Scheme Treatment Worth Over 465 Crore
Chief Minister Health Scheme Treatment Worth Over 465 Crore

पंजाब में 42 लाख से ज्यादा हेल्थ कार्ड जारी

चंडीगढ़, 2 मई (ध्रुव)। पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी Chief Minister Health Scheme से राज्य में तेज़ी से प्रभाव दिखा रही है। सरकार के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के तहत अब तक 465.36 करोड़ से अधिक का मुफ्त इलाज किया जा चुका है, जबकि 42 लाख से ज्यादा हेल्थ कार्ड जारी किए गए हैं। इसके साथ ही 2.77 लाख से अधिक मरीजों को उपचार का लाभ मिल चुका है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को आसान और सुलभ बना रही है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में प्री-ऑथराइजेशन मामलों पर खर्च हुआ है, जो इस बात का संकेत है कि लोग योजना पर भरोसा जता रहे हैं।

सरकार ने अब भी ऐसे पात्र नागरिकों से जल्द नामांकन करवाने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य आपात स्थिति कभी भी आ सकती है, ऐसे में पहले से पंजीकरण परिवारों को भारी आर्थिक बोझ से बचा सकता है।

Chief Minister Health Scheme : सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में चल रही इस Chief Minister Health Scheme की खास बात यह है कि यह सभी वर्गों के लिए खुली है। इसमें आय, उम्र या लिंग के आधार पर कोई प्रतिबंध नहीं है, जिससे इसे देश के सबसे समावेशी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में गिना जा रहा है।

लोगों को जोड़ने के लिए सरकार ने गांवों, कस्बों और शहरों में रजिस्ट्रेशन कैंपों की रफ्तार बढ़ा दी है। ये कैंप गुरुद्वारों, पंचायत घरों, मंदिरों और कम्युनिटी सेंटर्स में लगाए जा रहे हैं, जहां मौके पर ही दस्तावेजों की जांच और पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।

Chief Minister Health Scheme के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख तक का हेल्थ कवर दिया जाता है, जिसमें गंभीर बीमारियां और बड़ी सर्जरी भी शामिल हैं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना सिर्फ गरीबों तक सीमित नहीं, बल्कि पंजाब के हर निवासी के लिए है। पंजीकरण प्रक्रिया भी बेहद आसान रखी गई है लोग आधार कार्ड और वोटर आईडी के साथ किसी भी कैंप में जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं और पुष्टि एसएमएस के जरिए मिल जाती है।

यह भी पढ़े :- पंजाब ने GST Collection में बनाया रिकॉर्ड, देश में सबसे तेज़ ग्रोथ

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts