पंजाब

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर हुई कार्यवाही

58 Views
Traffic Challan
Traffic Challan

विजय गर्ग
भवानीगढ़ 5 अप्रैल
Traffic Challan: संगरूर जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुलदीप बावा ने भवानीगढ़ और महलां में विभिन्न वाहनों का निरीक्षण किया और इस दौरान दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर वाहनों के चालान किए गए। Traffic Challan

यह जानकारी देते हुए आर.टी.ओ. कुलदीप बावा ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर जितिंदर जोरवाल के निर्देशन में यह जांच लगातार जारी है और वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आने पर उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाती है। चेकिंग के दौरान 14 वाहनों के चालान काटे गए और वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करने के लिए नियमित रूप से सचेत किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। Traffic Challan

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts