चंडीगढ़

शरीर में दिखे यह लक्षण तो लीवर से जुडी हो सकती है समस्या ! सावधान

88 Views
Fatty Liver Symptoms in Hindi
Fatty Liver Symptoms in Hindi

Fatty Liver Symptoms in Hindi: शरीर का हर अंग ही बहुत ज्यादा जरूरी रोल अदा करता है, एक व्यक्ति को स्वस्थ बनाने के लिए। उन्ही में से एक है लीवर। लीवर का सबसे ज्यादा जरूरी काम होता है हमारे खाने को पचाना और अन्पचे खाने को शरीर से मल के द्वारा बाहर निकालने के लिए प्रक्रिया शुरू करना। जानकारी के अनुसार पाया जाता है कि एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में जो लीवर मौजूद होते हैं उसमें फैट की मात्रा या तो होती ही नहीं है या तो बहुत कम होती है और अगर उसमें फैट की मात्रा ज्यादा है तो यह फैटी लीवर का एक लक्षण है।

जिससे व्यक्ति को आगे चलकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण यह हो सकता है कि जब व्यक्ति ज्यादा शराब पीता है या कोई गलत खानपान करता है तो यह इसमें मोजूद कैलोरी को फैट में तब्दील कर देता है। क्योंकि हमारे लीवर की कोशिकाओं में फैट जमने की वजह से वह खाने को अच्छी तरीके से प्रक्रिया ही नहीं कर पाता है। इस अवस्था में व्यक्ति के लिवर में सूजन भी आ जाती है और काफी दर्द भी पैदा हो जाता है। इससे व्यक्ति का लीवर धीरे-धीरे पूरी तरह खराब हो जाता है और इसे सिरोसिस के नाम से जाना जाता है।

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि शराब के साथ-साथ डायबिटीज भी फैटी लीवर के होने का एक बहुत बड़ा कारण हो सकती है। यह फैट सिर्फ लिवर को ही खराब नहीं करता, परंतु इसके साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों के लिए भी यह काफी खतरनाक बीमारियों को जन्म दे सकता हैं। जैसे कि दिल का दौरा, स्ट्रोक आदि। इसलिए इसका समय रहते ही इलाज करना काफी जरूरी है।

Fatty Liver Symptoms in Hindi: फैटी लीवर के लक्षण

  • चेहरे पर एलर्जी या खुजली होना
  • वजन का कम होना
  • पेट में दर्द उत्पन्न होना
  • आंखों और चेहरे का पीला पड़ जाना
  • भूख बहुत कम लगना
  • हर वक्त कमजोरी और थकावट महसूस करते रहना
  • पैरों में सूजन का आना
  • पेट में जलन होना
  • ज्यादा गर्मी महसूस होना
  • चेहरे पर मुंहासे, पिंपल आदि का आना
  • शरीर में पानी की कमी होना
  • जी मिचलाना
  • ब्रह्म होना
  • किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित न कर पाना
  • गर्दन या बाहों के नीचे त्वचा में गाढ़े रंग का पैच बन जाना

फैटी लीवर के कारण

Fatty लीवर होने के बहुत से कारण हो सकते हैं। परंतु हर व्यक्ति के शरीर पर इसका प्रभाव भी अलग पड़ता है और इसके होने का कारण भी अलग होता है। इसलिए इसकी कोई भी दवा लेने से पहले इसकी अच्छी तरह से जांच करनी जरूरी होती है ताकि इसे सही समय पर और सही तरीके से रोका जा सके। जिससे व्यक्ति को आगे चलकर इससे जुड़ी अनेक बड़ी समस्याओं का सामना न करना पड़े। व्यक्ति के शरीर में फैटी लीवर के मुख्य कारण यह हो सकते हैं: Fatty Liver Symptoms in Hindi

  • डायबिटीज या शुगर
  • पीने वाले पानी में क्लोरीन की मात्रा का बहुत ज्यादा होना
  • खून में फैट की मात्रा का बढ़ जाना
  • कोई भी दवाई, स्टेरॉयड, एस्प्रिन का लंबा प्रयोग
  • ज्यादा घी या मसालेदार खाने का सेवन
  • अनुवांशिकता
  • बहुत ज्यादा शराब का सेवन
  • वायरल हेपिटाइटिस या कोई भी बैक्टीरियल इनफेक्शन
  • ओबेसिटी यानी कि मोटापा

फैटी लीवर का घरेलू इलाज

ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी में बहुत ज्यादा मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इससे हमारे शरीर में जो अत्यधिक वसा जमा हो जाती है वह खुलकर मल के द्वारा बाहर निकल जाती है। इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति फैटी लीवर से पीड़ित है तो वह ग्रीन टी का सेवन कर सकता है। जो उसके लीवर की क्रियाओ को सही करने और उसके फैट से छुटकारा दिलाने में काफी ज्यादा सहायक बन सकती हैं। Fatty Liver Symptoms in Hindi

गोमूत्र का प्रयोग

गोमूत्र अपने आप में ही एक प्राकृतिक औषधि है जो कई तरह की बीमारियों का इलाज करता है। इस तरह फैटी लीवर की समस्या को भी दूर करने में गोमूत्र एक अमृत के समान काम करता है यदि कोई व्यक्ति लिवर में सूजन आने या उसकी क्रियाओ के सही ढंग से ना चलने की समस्याओं से पीड़ित है तो वह सुबह शाम खाली पेट 20ml की इसकी मात्रा को पानी में मिलाकर सेवन कर सकता है, जिससे उसे बहुत ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं। Fatty Liver Symptoms in Hindi

करेले का जूस

अध्ययन के अनुसार पाया जाता है कि करेले में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व जैसे कि फाइबर, कैल्शियम, मिनरल, पोटेशियम मौजूद होते हैं जो कि हमारे शरीर की क्रियाओ को सही ढंग से चलाते रहते हैं। इसी कारण से यदि कोई व्यक्ति फैटी लीवर की समस्या से निवारण करना चाहता है तो वह करेले के जूस का नियमित सेवन कर सकता है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति इसकी सब्जी को भी अपनी डाइट में शामिल करके काफी अच्छे रिजल्ट्स कुछ ही समय में देखने में सक्षम हो सकता हैं। क्योंकि इसका नियमित सेवन फैटी एसिड के लक्षणों को कम करने में काफी ज्यादा सहायक बन सकता है। Fatty Liver Symptoms in Hindi

इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात की कोई पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts