पंजाब

जोड़ा माजरा खिलाफ होगी करवाई ? भगवंत क्यो हुए नाराज

By
1 Views

समाना से विधायक चेतन जोड़ा माजरा से क्या मुख्यमंत्री भगवंत मान नाराज हो गए है ? क्या चेतन सिंह जोड़ा माजरा के खिलाफ बड़ी करवाई होने जा रहे है ? कुछ ऐसा ही इशारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा समाना में उन बच्चो के परिवारिक मेंबर्स को कर दिया गया है, जिन बच्चो की टिपर सड़क हादसे में एक महीने पहले मौत हुई थी।

समाना में हादसे में मौत का शिकार हुए बच्चो की फ़ोटो देख कर भगवंत मान भी काफी ज्यादा भावुक हो गए और परिवारिक मेम्बर्स ने इस मामले में चेतन सिंह जोड़ा माजरा के खिलाफ भी शिकायत कर डाली तो भगवंत मान ने वायदा किया कि चाहे कोई अपना हो या बेगाना हो, बच्चो के मामले में कोई भी बक्शा नही जाएगा।

आज सामना में मुख्यमंत्री भगवंत मान एक ने नीव पत्थर को रखने के लिए गए हुए थे। इस दौरान पिछले 1 महीने से धरने पर बैठे हुए पीड़ित बच्चों के परिवारिक मेंबरों को मिलने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाया था तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मीटिंग के दौरान परिवारिक मेंबरों को काफी ज्यादा समय देते हुए उन्हें साफ कह दिया कि इस मामले में वह किसी को भी बख्शने वाले नही है।

उन्होंने मौके पर ही बोल दिया कि अगर किसी भी जगह पार्टी के मौजूदा विधायक चेतन जोड़ा माजरा का थोड़ा सा भी गलत रोल नजर आया या फिर मिलीभुगत नजर आई तो उनके खिलाफ भी करवाई करने से पीछे नही हटेंगे।

भगवंत मान ने कहा कि इस सारे मामले में जांच होगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले ही आम व खास व्यक्ति के खिलाफ करवाई होगी।

Share this story:

About

Author at The State Headlines.

View all posts