Gond Katira Ke Fayde: गर्मियों के मौसम में लोग बहुत सी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिससे उनके शरीर में ठंडक पहुंचे क्योंकि लू चलने के कारण अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या आ जाती है। उन्ही में से एक चीज है गोंद कतीरा। पुराने समय के लोग तो इसका प्रयोग बहुत ज्यादा किया करते थे परंतु आज की पीढ़ी इस चीजों से ज्यादा अवगत नहीं थी परंतु जैसे ही उन्हें इसके औषधिक गुणों के बारे में पता लगा है तब से वह जागरूक हो गए हैं और इसका सेवन काफी लोगों में लोकप्रिय बन चुका है। इसे गोंद कतीरा के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि यह एक नेचरली तौर पर तैयार हुई गोंद है।
अपने औषधि गुणों के कारण इसका इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेद में चिकित्सा के लिए किया जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि इसमें ना कोई रंग है ना कोई स्वाद है परंतु यह पानी में डालते ही जेली जैसा पदार्थ का रूप ले लेता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने और पाचन तंत्र की मजबूती में काफी ज्यादा सहायक साबित हो सकता है।
आजकल इसका प्रयोग बहुत सी चीजों में किया जाने लगा है उसके स्वाद को बढ़ाने और जिलेटिन जैसा टेक्सचर लाने के लिए जैसे की डिजर्ट्स, आइसक्रीम, पेय पदार्थ में गाढ़ापन लाने के लिए, स्टेबलाइजर आदि के रूप में भी। इसका सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसका सेवन करने से हमारे शरीर पर कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता और यह खाने और लगाने दोनों तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम गोंद कतीरे के कुछ फायदो के बारे में बताने जा रहे हैं। इसलिए इसको पूरा ध्यान से पढ़ें।
Gond Katira Ke Fayde: वजन को करता है काम
अध्ययन के अनुसार यह पाया जाता है की गोंद कतीरे में फाइबर, कैल्शियम, मिनरल्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं जिसके कारण से यह हमारे शरीर में जाकर जहरीले पदार्थ को शरीर से निकासित कर देते हैं और हमारे मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं। जिसका सबसे अधिक प्रभाव हमारे वजन पर पड़ता है क्योंकि जब जब हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो जाए तब तब हमारा खाना जल्दी पचता है और वजन की मात्रा पर भी नियंत्रण रहता है। इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद फाइबर हमारे पेट को ज्यादा समय के लिए भरा हुआ महसूस कराता है। जिस कारण से व्यक्ति कोई भी गलत मदद चीज का सेवन नहीं करता जिससे शरीर में चर्बी की मात्रा घटती है। Gond Katira Ke Fayde:
पीरियड्स की रेगुलेटरी में मददगार
मिली जानकारी के अनुसार पता चलता है कि आजकल अक्सर महिलाओं के हार्मोनल इंबैलेंस के कारण मासिक धर्म की तिथि अनियमित हो जाती है। जिसे ठीक करना काफी जरूरी होता है वरना यह महिलाओं के लिए आगे चलकर काफी दिक्कते खड़ी कर सकता हैं। इसलिए इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए यदि महिलाएं गोंद कतीरा और मिश्री को साथ में पीसकर उसमें दो चम्मच दूध डालकर पिए तो यह उनके लिए काफी गुणकारी साबित हो सकता है। इसके अतिरिक्त वह गोंद के लड्डू बनाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं जो कि उन्हें बच्चा पैदा करने और कमजोरी से दूर रखने में भी काफी सहायक बन सकते हैं। Gond Katira Ke Fayde:
टॉन्सिल्स से राहत
टॉन्सिल्स के कारण लोगों को गले में दर्द आदि की समस्या का सामना करना पड़ता है जो उनके लिए काफी परेशानी खड़ी कर देते हैं। ऐसी स्थिति में यदि नियमित रूप से गोंद कतीरे का प्रयोग किया जाए तो यह गले को काफी राहत दे सकता है। इसके लिए गोंद कतीरे में हरे धनिये की पत्ती का रस डालकर यदि गले पर लगाया जाए तो यह टॉन्सिल्स के दर्द और सूजन से काफी आराम पहुंचा सकता है। इसके अतिरिक्त थोड़ा सा गोंद कतीरा यदि हम पानी में भिगोकर रख दें और सुबह जब वह फूल जाए तो उसमें मिश्री मिलाकर सुबह शाम सेवन करें। इससे गले की समस्या के निवारण में काफी सहायता प्राप्त हो सकती है। Gond Katira Ke Fayde:
मुंह के छालों से बचाव
अध्ययन के अनुसार यह पाया जाता है कि जब हमारे शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा हो जाती है तो हमारे मुंह में छाले या अल्सर आदि की समस्या आने लग जाती है। जो की लाल रंग के होते हैं और काफी दर्द भी करते हैं। आयुर्वेद में इससे राहत पाने के लिए एक विधि बताई गई है जिसमें यदि बारीख पिसे हुए गोंद कतीरे को पीस कर अपने छाले पर लगाये तो यह व्यक्ति को तुरंत ही दर्द से राहत देने में मदद कर सकता है। Gond Katira Ke Fayde:
हीट स्ट्रोक और लू से राहत
गर्मी के मौसम में चलने वाली लू और हीट स्ट्रोक हमारे शरीर के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इसका हमारी त्वचा और शरीर के सभी अंगों पर काफी प्रभाव पड़ता है। यह हमारे शरीर में जलन और लाली उत्पन्न कर देती है जिससे व्यक्ति को अचानक से घबराहट और बेचैनी होने लग जाती हैं। इस समस्या से बचाव के लिए एक चम्मच गोंद कतीरा को यदि एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें और उसके बाद सुबह चीनी में मिक्स करके खाएं तो यह शरीर में ठंडक पहुंचाने और जलन से राहत पहुँचाने में बहुत ज्यादा सहायक बन सकता है। Gond Katira Ke Fayde:
कमजोरी को कर दूर
मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि गोंद कतीरा एक ऐसा पदार्थ है जिसमें प्रोटीन और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर में थकावट और आलस दूर करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसकी कमी के कारण चक्कर आने, काम करने की क्षमता का कम होने आदि की समस्या आ जाती हैं। यदि कोई व्यक्ति इससे बचाव करना चाहता है तो गोंद कतीरे को रात भर पानी या दूध में भिगोकर सुबह मिश्री के साथ शरबत बना कर इसका सेवन कर सकते हैं जो शरीर में ताकत लाने और कमजोरी दूर करने में काफी मददगार बन सकता है। Gond Katira Ke Fayde:
इस आर्टिकल में जानकारी सामान्य रूप से दी गई है। इसलिए इस पर अमल करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर सलाह ले। दी स्टेट हेडलाइंस किसी भी बात की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़े :
- कीवी फ्रूट के सेवन से कई बिमारियों से मिलता है छुटकारा
- छोटे बच्चो को भूल कर भी न दें यह दूध
- यह चावल खाने से शुगर, दिल और दिमाग की समस्या से मिलेगा छुटकारा
- मेथी दाने के पानी सेवन करने से कई बिमारियों से मिलता है छुटकारा
अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।