पंजाब

सावधान, शराब पीकर चलाई गाड़ी तो 6 महीने के लिए होगी करवाई

60 Views
Drunk and Drive Challan
Drunk and Drive Challan

Drunk and Drive Challan : 6 महीने तक नहीं चला पाएंगे आप गाड़ी

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
Drunk and Drive Challan : अगर आप शराब पीकर गाड़ी रोजाना चलते हैं या फिर कभी कभार चला लेते हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है क्योंकि आज के पश्चात अगर आपने शराब पीकर गाड़ी चलाने की कोशिश भी की तो आपके खिलाफ 6 महीने तक की लंबी कार्रवाई हो सकती है और उन 6 महीना में आप गाड़ी को चलाना तो दूर गाड़ी के स्टेरिंग को भी पकड़ नहीं सकते हैं। ऐसा ड्रंक एंड ड्राइविंग नियमों के तहत किया जाना शुरू हो चुका है।

ड्रंक और ड्राइविंग के मामले में चंडीगढ़ काफी ज्यादा सख्त हो गया है और बीते दो दिन में ही दर्जन भर लोगों के 6 महीने तक के लिए लाइसेंस को रद्द कर दिया गया। ड्रंक एंड ड्राइविंग के मामले में अब यह लोग अगले 6 महीने तक अपनी गाड़ी नहीं चला पाएंगे। चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से रोजाना चंडीगढ़ के अलग-अलग सड़कों पर दिन व देर शाम को पुलिस बनकर लगाए जाते हैं जहां पर ड्रंक और ड्राइविंग के ही चालान किए जाते हैं।

होली के चलते चंडीगढ़ में हुए 150 से जायदा चालान

Drunk and Drive Challan : 2 दिन पहले होली के चलते चंडीगढ़ में पंजाब में अन्य राज्यों से काफी गिनती में नौजवान होली मनाने के लिए आए हुए थे तो ऐसे में उन्होंने चंडीगढ़ में शराब का भी सेवन करते हुए गाड़ी को चलाया गया इसके पश्चात अलग-अलग पुलिस नाको पर डेढ़ सौ के करीब चालान को काटते हुए बड़े स्तर पर गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया था। अब इस मामले में जो भी लोग अपनी गाड़ी को छुड़वाने के लिए और चालान को भुगतने के लिए अदालत में पहुंच रहे हैं। उन पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ अदालत की तरफ से उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी 6 महीने के लिए सस्पेंड किया जा रहा है।

Drunk and Drive Challan : महिला वकील ने लगाई गुहार पर नहीं हुई सुनवाई

ड्रंक एंड ड्राइविंग के मामले में एक महिला वकील का भी चालान हो गया था तो ऐसे में अदालत में पेश होकर उक्त महिला वकील ने जज साहब से गुहार लगाई कि वह वकील है और उसे गाड़ी चलाना बहुत जरूरी है ऐसे में उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड ना किया जाए बल्कि उसे जुर्माना लगाकर ही छोड़ दिया जाए परंतु जज साहब की तरफ से इस बात को मानने से इनकार करते हुए न सिर्फ जुर्माना लगाया गया बल्कि महिला वकील का ड्राइविंग लाइसेंस भी अगले 6 महीने तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इससे साफ जाहिर है कि अगर आप शराब पीकर खास करके चंडीगढ़ में गाड़ी चलाएंगे तो अगले 6 महीने के लिए आपका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड होना तय है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts