पंजाब

Bhagwant Mann सरकार ने 4 साल में 65,264 नौकरियां देकर रचा इतिहास

122 Views
Bhagwant Mann government has created history
Bhagwant Mann government has created history

बिना सिफारिश-रिश्वत नौकरियां, ‘डिजिटल पंजाब’ से प्रशासन में बड़ा बदलाव : Bhagwant Mann

चंडीगढ़, 3 अप्रैल। (The State Headlines)। आम आदमी पार्टी सरकार की ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ श्रृंखला के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए दावा किया कि राज्य में पारदर्शी और जन-केंद्रित शासन का नया दौर शुरू हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने केवल चार वर्षों में 65,264 सरकारी नौकरियां देकर पंजाब के इतिहास में नया रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों की नीतियों के कारण कई युवाओं की उम्र भर्ती के दौरान सीमा से पार हो गई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने आयु सीमा में 5 साल की छूट दी।

सरकार द्वारा दी गई नौकरियों का ब्यौरा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में 16,308, पंजाब पुलिस में 12,966, बिजली विभाग में 8,765, स्वास्थ्य क्षेत्र में 16,320 और स्थानीय निकाय विभाग में 5,771 नौकरियां दी गई हैं। इसके अलावा अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर भर्ती की गई है।

न तो कोई पेपर लीक हुआ और न ही किसी भर्ती को अदालत में चुनौती मिली : Bhagwant Singh Mann

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, जिसमें न तो कोई पेपर लीक हुआ और न ही किसी भर्ती को अदालत में चुनौती मिली। सभी नियुक्तियां केवल योग्यता और मेरिट के आधार पर की गई हैं, जिससे आम युवाओं का भरोसा सरकार पर बढ़ा है।

उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले नौकरियां परिवारवाद और सिफारिश के आधार पर दी जाती थीं, जबकि उनकी सरकार ने बिना रिश्वत और बिना पक्षपात के युवाओं को रोजगार के अवसर दिए हैं।

डिजिटल गवर्नेंस पर जोर देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘डिजिटल पंजाब’ मिशन के तहत प्रशासन में बड़ी क्रांति आई है। राज्य के सेवा केंद्रों में हर महीने करीब 30 लाख लोग सेवाएं ले रहे हैं और अब तक 8.20 करोड़ से अधिक सेवाएं डिजिटल माध्यम से दी जा चुकी हैं।

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 1,799 कैंपों के जरिए 1.99 लाख युवाओं को ऋण दिलवाया

उन्होंने कहा कि कौशल विकास के तहत विभिन्न शहरों में बहु-हुनर विकास केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां अब तक 1.25 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 73,250 को रोजगार मिल चुका है। इसके अलावा Microsoft और IBM जैसी कंपनियों के साथ एआई, साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण के लिए समझौते किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 1,799 कैंपों के जरिए 1.99 लाख युवाओं को ऋण दिलवाया गया, जबकि हजारों प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि इन पहलों से राज्य में युवाओं का विदेशों की ओर पलायन कम हुआ है और अब युवा आईईएलटीएस की बजाय सरकारी नौकरियों की तैयारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।

यह भी पढ़े :- Guru Ravidas Ji की शिक्षाएं अपनाएं : मोहिंदर भगत

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts