Raghav Chadha ने आरोपों को बताया स्क्रिप्टेड कैंपेन, बोले, हर झूठ का देंगे जवाब
Raghav Chadha बोले, “मैं संसद में हंगामा नहीं, प्रभाव बनाने जाता हूं”, घायल हूँ तभी घातक हूँ
नई दिल्ली 4 अप्रैल। (The State Headlines)।आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने अपने खिलाफ चल रहे आरोपों को “स्क्रिप्टेड कैंपेन” बताते हुए कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि एक जैसी भाषा और आरोपों के जरिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, जो किसी सुनियोजित रणनीति का हिस्सा लगता है।
Raghav Chadha ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं देने का निर्णय लिया था, लेकिन बार-बार दोहराए जा रहे आरोपों से भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है, इसलिए उन्होंने सामने आकर अपनी बात रखने का फैसला किया।
आरोप नंबर 1: वॉकआउट में शामिल न होने का दावा
पहले आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा कि यह “सरासर झूठ” है। उनके मुताबिक, वह हर बार विपक्ष के साथ वॉकआउट में शामिल हुए हैं। उन्होंने चुनौती दी कि यदि कोई एक भी ऐसा उदाहरण सामने लाया जाए, जब विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और वह शामिल न हुए हों, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि संसद परिसर में लगे कैमरों के जरिए सच्चाई आसानी से सामने लाई जा सकती है।
आरोप नंबर 2: इम्पीचमेंट मोशन पर साइन से इनकार
दूसरे आरोप के तहत यह कहा गया कि Raghav Chadha ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लाए गए इम्पीचमेंट मोशन पर हस्ताक्षर नहीं किए। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनसे इस संबंध में कभी औपचारिक या अनौपचारिक तौर पर साइन करने के लिए नहीं कहा गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि Aam Aadmi Party के राज्यसभा के कई अन्य सांसदों ने भी इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। चड्ढा के अनुसार, ऐसे में केवल उन्हें निशाना बनाना उचित नहीं है।
आरोप नंबर 3: बड़े मुद्दे न उठाने का आरोप
तीसरे आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा कि वह संसद में हंगामा करने के बजाय गंभीर मुद्दों को उठाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य “इम्पैक्ट क्रिएट करना” है, न कि “हंगामा करना”।
उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने जीएसटी, इनकम टैक्स, पंजाब के पानी, दिल्ली की हवा, सरकारी स्कूलों की स्थिति, पब्लिक हेल्थकेयर, रेलवे यात्रियों की समस्याएं, मानसिक स्वास्थ्य, बेरोजगारी और महंगाई जैसे कई अहम मुद्दों को संसद में उठाया है।
Raghav Chadha का स्क्रिप्टेड कैंपेन’ का आरोप
चड्ढा ने अपने खिलाफ चल रही गतिविधियों को “कोऑर्डिनेटेड अटैक” बताते हुए कहा कि एक ही तरह के शब्दों और आरोपों का बार-बार इस्तेमाल यह दर्शाता है कि यह एक योजनाबद्ध अभियान है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना हो सकता है।
अपने बयान के अंत में Raghav Chadha ने स्पष्ट किया कि वह सभी आरोपों का जवाब देने के लिए तैयार हैं और सच्चाई को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि “हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा” और वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। वोह घायल है तभी घातक है।
यह भी पढ़े :- Bhagwant Mann सरकार ने 4 साल में 65,264 नौकरियां देकर रचा इतिहास