पंजाब

Bhagwant Mann को आया डीजीपी का फोन, दी बड़ी जानकारी

55 Views
Bhagwant Mann got a call from DGP, gave big information
Bhagwant Mann got a call from DGP, gave big information

भगवंत मान को मिल गयी है दिल्ली जाने की इजाजत

दी स्टेट हैडलाइंस
चंडीगढ़।
बरनाला में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के हक में प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री Bhagwant Mann को अचानक स्टेज पर ही पंजाब के डीजीपी का फोन आया। जिसको सुनने के लिए Bhagwant Mann को स्टेज से उतरकर एक साइट पर भी जाना पड़ा। भगवंत मान द्वारा खुद इस फोन का जिक्र अपने स्पीच में करते हुए बताया कि उन्हें अभी-अभी डीजीपी का फोन आया है और डीजीपी पंजाब ने उन्हें जानकारी दी है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो को मिलने का समय मिल गया है और मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मिल सकते हैं।

भगवंत मान ने कहा कि वह तिहाड़ जेल में पहुंचकर संगरूर व पंजाब की बाकी लोकसभा सीटों की रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल को देंगे क्योंकि पिछली बार अरविंद केजरीवाल ने संगरूर लोकसभा सीट के बारे में उनसे पूछा था। तब वह इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाए थे परंतु अब वह संगरूर लोकसभा सीट से घूम कर जा रहे हैं तो इस संबंध में अरविंद केजरीवाल को पूरी जानकारी देंगे कि किस तरीके से यहां पर प्रचार चल रहा है। 

पहले भी मिल चुके हैं Bhagwant Mann

अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) पहले भी मिल चुके हैं और उसे समय लगभग 30 मिनट दोनों के बीच में बात हुई थी। किसी मुलाकात के दौरान दोनों के बीच एक शीशे की दीवार खड़ी की गई थी और शीशा भी साफ नहीं था जिसके कारण भगवंत मान और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक दूसरे को साफ देख ही नहीं पाए थे। इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा तिहाड़ जेल की मुलाकात के पश्चात भी दर्ज कराई थी कि यह सारा कुछ जानबूझकर किया जा रहा है जबकि दूसरे लोगों के लिए अलग किस्म के प्रोटोकॉल अपने जा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :

अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।

Share this story:
Rajesh Sachdeva

About Rajesh Sachdeva

Author at The State Headlines.

View all posts